कांग्रेस में अमरिंदर और भूपेश बघेल के अलावा कोई और नेता नहीं बचे: सुशील मोदी
पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की मीटिंग को लेकर बयान दिया। मोदी ने कहा कि, ''अब कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं बचा है। कांग्रेस पार्टी में मात्र अब तो 2 ही नेता हैं- एक अमरिंदर सिंह हैं और एक बघेल हैं। कांग्रेस में नेहरू खानदान से बाहर के व्यक्ति को पार्टी की बागडोर नहीं सौंपी जा सकती। कांग्रेस के अध्यक्ष पद को नेहरू परिवार ही अपने पास ही रखेगा।''
सुशील मोदी आगे कहा कि, ''पूरे देश में जिस तरह से कांग्रेस खत्म होती जा रही है, यदि राहुल गांधी को एक बार फिर अध्यक्ष बना दें तो भी देश उन्हें स्वीकार नहीं करेगा। कई कांग्रेस नेता भी उन्हें नहीं स्वीकार कर सकते। ये राहुल गांधी जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करते हैं, उनसे कई कांग्रेसी ही सहमत नहीं होते। राफेल मुद्दा को लेकर जिस तरह से वह लगातार बयानबाजी करते आ रहे थे, लेकिन कांग्रेसी ही उनके बयानों स्वीकार नहीं कर रहे थे। यह दिखाता है कि कांग्रेस के भीतर ही उनके खिलाफ विद्रोह है। कांग्रेस का अध्यक्ष चाहे जो कोई भी बने, लेकिन अध्यक्ष पद का नकेल गांधी परिवार अपने पास ही रखना चाहेगा।''
Recommended Video
दिल्ली के कांग्रेस नेता ने खून से लिखी सोनिया को चिट्ठी, मांग- अध्यक्ष राहुल गांधी ही बनें
बकौल मोदी, ''एक जमाने में कांग्रेस का अध्यक्ष सीताराम केसरी को बनाया गया था, लेकिन बाद में भी हटा दिया था। हो सकता है कि राहुल गांधी खुद अध्यक्ष न बन करके किसी और को बनाएं। मगर, पर्दे के पीछे से वही चलाते रहेंगे। इसलिए हमारे लिए अच्छी बात है कि पर्दे के पीछे से और आगे से जब तक मुकाबला राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी है, तब तक राहुल गांधी लड़ाई के नजदीक भी नहीं पहुंच सकते हैं।