'देश का माहौल ठीक नहीं' कहने वाले RJD नेता पर भड़की BJP, कहा- पाकिस्तान चले जाओ
बिहार के पूर्व मंत्री और RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान की बीजेपी ने आलोचना करते हुए उन्हें पाकिस्तान में जाकर बसने की सलाह दी है।

Abdul Bari Siddiqui: आरजेडी नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी (Abdul Bari Siddiqui) ने हाल ही में मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। अपने इस बयान को लेकर अब अब्दुल बारी सिद्दीकी घिर गए है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व मंत्री के बयान पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें पाकिस्तान में जाकर बसने की सलाह दी है।
दरअसल, आरजेडी नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने उर्दू अखबार के एक कार्यक्रम के बोलते हुए कहा था कि, 'देश मुसलमानों के लिए असुरक्षित हो गया है। इसलिए विदेश में पढ़ाई कर रहे अपने बच्चों को मैंने देश ना लौटने की सलाह दी है।' सिद्दीकी ने कहा, 'मेरा एक बेटा है, जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ता है और एक बेटी है जो लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की पास आउट है।'
मैने उन्हें सलाह दी है कि विदेश में ही नौकरी कर लो। अगर नागरिकता भी मिले तो ले लेना। अब भारत में माहौल नहीं रह गया है। पता नहीं तुम लोग झेल पाओगे या नहीं झेल पाओगे। अब्दुल बारी सिद्दीकी का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिद्दीकी को लालू प्रसाद यादव का करीबी बताया जाता है और वह इससे पहले बिहार में मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।
अब्दुल बारी सिद्दीकी के इस बयान के बाद बीजेपी नेता ने पलटार करते हुए उन्हें पाकिस्तान जाने की सलाह तक दे डाली। बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा, 'राजद नेता सिद्दीकी का बयान निंदनीय है। ये लोग मदरसा संस्कृति से अभी भी बाहर नहीं निकल पाए हैं। ऐसे ही लोग सेक्युलरिज्म व लिबरलिज्म के मुखोटे में राष्ट्रविरोधी व धार्मिक एजेंडा चलाते हैं। सिद्दीकी का बयान आरजेडी की विचारधारा को परिलक्षित करता है।'
राजद नेता सिद्दीकी के बयान निंदनीय है। ये लोग मदरसा संस्कृति से अभी भी बाहर नहीं निकल पाए हैं। ऐसे ही लोग सेक्युलरिज्म व लिबरलिज्म के मुखोटे में राष्ट्रविरोधी व धार्मिक एजेंडा चलाते हैं। सिद्दीकी का बयान आरजेडी की विचारधारा को परिलक्षित करता है। @blsanthosh @byadavbjp @BJP4India pic.twitter.com/DR2kFS5mcV
— Nikhil Anand (@NikhilAnandBJP) December 22, 2022
निखिल आनंद ने बोलते हुए कहा, 'सिद्दीकी खुद को एक धर्मनिरपेक्ष नेता कहते हैं, लेकिन उनकी टिप्पणियां भारत विरोधी और हिंदुओं के खिलाफ हैं। उन्हें देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। अगर उन्हें इतना घुटन महसूस होता है, और अगर उन्हें उन सभी सुविधाओं और सुख-सुविधाओं से समस्या है तो वह उन्हें छोड़कर पूरे परिवार के साथ पाकिस्तान चले जाए। उन्होंने कोई रोकेगा नहीं।












Click it and Unblock the Notifications