बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा- खरमास तक अपनी पार्टी बचा ले RJD

BJP Bhupendra Yadav statement on RJD पटना। बिहार में सरकार की गठन के बाद से सत्ता पक्ष और विपक्ष लगातार एक-दूसरे पर बयानों के जरिये हमला कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ( Bhupendra Yadav ) ने राजद को लेकर बड़ा बयान दिया है। भूपेंद्र यादव भाजपा के पटना महानगर कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि राजद के नेता लगातार नासमझी की बात कर रहे हैं, उनके यहां अधिक संख्या में लोग परिवारवाद से मुक्ति चाहते हैं। खरमास तक हम चुप हैं। खरमास के बाद राजद सिर्फ अपनी पार्टी बचा लें, बाकी सब ठीक है।

Recommended Video

    Bihar: BJP बोली- संक्रांति के बाद Lalu Yadav की पार्टी में होगी टूट, RJD का पलटवार | वनइंडिया हिंदी
    bjp bhupendra yadav statement on rjd party

    अपने संबोधन के दौरान उन्होंने राजद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद की तरफ से पिछले कुछ दिनों से लगातार एनडीए गठबंधन में टूट और विधायकों को राजद में लाने को लेकर बयानबाजी जारी है। उन्होंने खरमास के बाद राजद को अपनी पार्टी बचाने की उन्होंने चुनौती दी है।

    बता दें कि कुछ दिन पूर्व रिम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट कर के जदयू के विधायकों को तोड़ने और एनडीए में टूट की बात कही थी। इसके बाद राजद पार्टी की तरफ से लगातार पार्टी तोड़ने वाली बयानबाजी हो रही थी। इसी मुद्दे पर भाजपा के बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने तगड़ा पलटवार किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+