तेजस्वी यादव के मध्यावधि चुनाव पर JDU और BJP ने कसा तंज, भाजपा ने कहा- मुंगेरीलाल के हसीन सपने

BJP, JDU comments on Tejashwi: पटना। बीते सोमवार को हुई पार्टी बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ( TEJASHWI YADAV ) ने मध्यावधि चुनाव की तैयारी करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है। इसी मामले में जदयू ( JDU ) और भाजपा ( BJP ) ने तेजस्वी यादव ( TEJASHWI YADAV ) पर निशाना साधा है। जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ( KC TYAGI ) ने कहा कि तेजस्वी यादव को पूरे पांच साल इसी निराशा के साथ गुजारना है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और अपनी उपलब्धियों के आधार पर अगले पांच साल तक के लिए समर्थन लेगी।

bjp and jdu statement on tejashwi yadav comment on bihar election

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ( BJP STATE PRESIDENT SANJAY JAISWAL ) ने भी तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव दिन में सपने देखते हैं। इसलिए इस तरह का बयान दे रहे हैं। उनका जनता पर कम बल्कि अपराधियों पर ज्यादा भरोसा है। पहले बैलेट लूट कर सत्ता में काबिज रहते थे। जबकि ईवीएम लूटने का कोई तरीका नहीं है इसलिए सत्ता से बाहर हो गए हैं। तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

दरअसल, बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा की बिहार में 2021 में भी चुनाव हो सकते हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने राजद की समीक्षा मीटिंग में कहा कि सामने वाले से लड़ना आसान है। लेकिन भीतरघात करने वाले से लड़ना बहुत मुश्किल होता है।

बता दें कि लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ( CHIRAG PASWAN ) ने भी 28 नवंबर को पार्टी के कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर मध्यावधि चुनाव की संभावना जताते हुए तैयारी करने का निर्देश दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+