Bihar की बेटी बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा इस Web Series में अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ मचाएंगी धमाल

Ayeesha S Aiman ने सौंदर्य प्रतियोगिता के बाद बॉलीवुड में एंट्री कर अपनी अलग पहचान बना ली है।

Bollywood Celebrity From Bihar Actress Ayeesha S Aiman Latest News Update Hindi

Bihari In Bollywood Industry: सौंदर्य प्रतियोगिता के बाद बॉलीवुड में कदम रख कर अपनी अलग पहचान बनाने वाली बिहार की बेटी आयशा नए प्रोजेक्ट में धमाल मचाने जा रही हैं। दरअसल अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ आयशा एस एमन एक वेब सीरीज़ में अभिनय किया है।

आयशा एस एमन और रणदीप हुड्डा ने 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नये अवतार में नज़र आ रहे हैं। बदमाशों को नाकों चने चबाने पर मजबूर कर वाले दारोगा अविनाश मिश्रा की कहानी पर यह वेब सीरीज़ बनी है। गुरुवार से ओटीटी प्लैटफॉर्म पर दर्शक के लिए वेब सीरीज़ जारी हो चुकी है।

Recommended Video

      The kerala Story को UK में BBFC ने क्यों किया बैन, भड़के Director Sudipto Sen | वनइंडिया हिंदी

      'इंस्पेक्टर अविनाश' का ट्रेलर लोगों को खूब पंसद आया है, अब वेब सीरीज़ पर रिस्पॉन्स कैसा रहेगा यह देखने वाली बात होगी। 'जियो सिनेमा' पर जारी हुई वेब सीरीज के लेखक और निर्देश नीरज पाठक हैं। 1990 के दशक में यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद थे।

      बेलगाम अपराधियों पर अविनाश मिश्रा ने नकेल कसने में अहम भूमिका निभाई थी। पूरी वेब सीरीज़ इसी नज़ारे के इर्द गिर्द घूमती हुई है। इस वेब सीरीज़ में रणदीप हुड्डा का पुलिस अधिकारी बने हैं। ट्रेलर में आयशा और रणदीप की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी सराहा है।

      वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा एस एमन ने बताया कि इस वेब सीरीज़ में उन्होंने रॉयल प्रिंसेस का किरदार निभाया है, जिनकी शादी लखनऊ घराने में होती है। एक प्रिंसेस किरदार के साथ किस तरह से वह पॉवर को होल्ड करती है। कैसी सियासी दुनिया में कदम रखती है।

      'इंस्पेक्टर अविनाश' वेब सीरीज़ पॉल्टिक्स और पॉवर का भी दिखाया गया है। आपको बता दें कि आयशा एस ऐमन का जन्म 19 सितंबर 1996 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। 2015 में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टोक्यो में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

      मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम कर चुकीं आयशा ने 'इंडिया लॉकडाउन' में अहम किरदार निभाया था। इस किरदार से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। अब आयशा बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह रील लाइफ से अलग रियल लाइफ में काफी सुलझी हुई व्यक्तित्व की मालकिन हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+