बिहार के इस गांव का नाम बदलकर योगी आदित्यनाथ ग्राम रखने की हुई मांग

बिहार के सीमांचल जिले पूर्णिया में मोहनिया पंचायत के एक गांव केलाबाड़ी फुलवरिया का नामकरण योगी आदित्यनाथ ग्राम करने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूबे का सीएम बनने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है लेकिन लगता है कि वो बिहार के पूर्णिया स्थित गांव केलाबाड़ी फुलवरिया के लोगों को कुछ ज्यादा ही भा गए हैं। ये लोग अपने गांव का नाम ही योगी के नाम पर कर लेना चाहते हैं।

bihar, bjp, india, yogi adityanath, बिहार, पूर्णिया, भाजपा, योगी आदित्यनाथ

गांव में योगी आदित्यनाथ के नाम की चर्चा

गांव में योगी आदित्यनाथ के नाम की चर्चा

बिहार के सीमांचल जिले पूर्णिया में मोहनिया पंचायत के एक गांव केलाबाड़ी फुलवरिया का नामकरण योगी आदित्यनाथ ग्राम करने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। अखबार प्रभात खबर के मुताबिक, हाल में एक मंदिर निर्माण को लेकर वहां पहुंचे लोगों और मंदिर के जमीन दाता ने गांव का नाम योगी आदित्यनाथ ग्राम रखने का प्रस्ताव रख दिया। जिस पर ग्रामीणों के बीच भी इसको लेकर चर्चा है।

अभी तक फैसला नहीं

अभी तक फैसला नहीं

स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने मंदिर निर्माण की सहमति तो दे दी है लेकिन गांव का नाम बदलने को लेकर उन्होंने कोई मंजूरी नहीं दी है। वहीं, दूसरी ओर जमीन दाता का कहना है कि सभी उनके प्रस्ताव से गांव के सभी लोग खुश हैं और जल्दी ही गांव को योगी आदित्यनाथ ग्राम के नाम से ही जाना जाएगा।

नाम बदलने को लेकर ग्रामीणों में दोराय

नाम बदलने को लेकर ग्रामीणों में दोराय

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मंदिर के लिए जमीन देने वाले ने उन लोगों से ऐसी कोई राय नहीं ली है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह से किसी सीएम के नाम पर गांव का नाम रखेंगे तो हर पांच साल में गांव का नाम बदल जाएगा। बहुत से ग्रामीण गांव के पुराने नाम को ही अपनी पहचान बता रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में भी काफी लोकप्रिय हैं योगी

उत्तर प्रदेश में भी काफी लोकप्रिय हैं योगी

उत्तर प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ मीडिया के चहेते बने हुए हैं। योगी आदित्यनाथ सीएम बनने से पहले से ही अपने विवादित बयानबाजी के लिए पहचान रखते हैं। सीएम बनने के बाद उनको लेकर काफी बातें मीडिया और सोशल मीडिया के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी हैं। अब यूपी के साथ बिहार में भी वो चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+