Bihar Hindi News Today: पटना में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा, चुनाव से पहले सोनिया-राहुल और ओवैसी भरेंगे दम

Bihar Hindi News Today (24 September 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है, उसका हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।

कांग्रेस की 'कार्यकारिणी बैठक' से बिहार चुनाव की तैयारी
कांग्रेस 24 सितंबर को पटना में एक बड़ी बैठक करने वाली है, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे जैसे कई बड़े नेता शामिल होंगे। यह बैठक पटना के सदाकत आश्रम में होगी। यह आजादी के बाद पहला मौका है जब कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक बिहार में हो रही है।

Bihar Hindi News Today

इस बैठक का मकसद बिहार में पार्टी को मजबूत करना और विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरना है। राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के बाद पार्टी अब इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए अपनी चुनावी जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

ओवैसी 'सीमांचल न्याय यात्रा' से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

एआईएमआईएम (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी 24 से 27 सितंबर तक बिहार के सीमांचल क्षेत्र में 'सीमांचल न्याय यात्रा' शुरू करने वाले हैं. इस यात्रा के दौरान वह कई रोड शो और नुक्कड़ सभाएं करेंगे।

ओवैसी अपनी इस यात्रा से सीमांचल के पिछड़ेपन को उजागर करना चाहते हैं और लोगों को विकास के लिए एकजुट करना चाहते हैं। उन्होंने लोकसभा में एक बिल भी पेश किया था, जिसमें सीमांचल के विकास के लिए 'सीमांचल क्षेत्र विकास परिषद' बनाने की मांग की गई थी।

पिछले विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने इस क्षेत्र में पांच सीटें जीती थीं। इस बार पार्टी पहले से ज़्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है और कई नेता एआईएमआईएम के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+