Bihar News Today: आज बिहार आ रहीं हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रशासन ने जारी किया ट्रैफिक रूट

Bihar Hindi News Today (20 September 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है, उसका हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।

आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार के गयाजी में आ रही हैं। वे पितृपक्ष के दौरान अपने पितरों का पिंडदान करने के लिए यहां पहुंचेंगी। गयाजी में पिंडदान की परंपरा काफी पुरानी है और इसे मोक्ष भूमि माना जाता है।

bihar today news

सुरक्षा और व्यवस्था की तैयारियां पूरी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 सितंबर को गयाजी आएंगी। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनके लिए विशेष ट्रैफिक रूट भी जारी किया गया है। राष्ट्रपति गया एयरपोर्ट से विष्णुपद मंदिर तक आएंगी और फिर वापस इसी रास्ते से लौटेंगी। इस दौरान कुछ प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो।

मुकेश अंबानी ने गयाजी में किया पितरों का पिंडदान
भारत के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी भी 19 सितंबर को गयाजी पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पितरों के लिए पिंडदान का कर्मकांड किया। मुकेश अंबानी का भी आना गयाजी की आध्यात्मिक महत्ता को दर्शाता है।

ट्रैफिक प्लान और वैकल्पिक रास्ते
राष्ट्रपति के आगमन के चलते 20 सितंबर को गया में ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है। दोमुहान से सिकड़िया मोड़, 5 नं० गेट से सिटी पब्लिक स्कूल और चांद चौरा से बंगाली आश्रम तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। वैकल्पिक रास्तों के लिए आप इन मार्गों का उपयोग कर सकते हैं।

  • बोधगया से आने वाले लोग गुलहड़िया चक मोड़, चाकंद रेलवे गुमटी, कन्डी नवादा, कुकड़ा मोड़ और मेहता पेट्रोल पंप होते हुए आगे बढ़ सकते हैं।
  • चांद चौरा से आने वाले लोग राजेंद्र आश्रम, दीधी तालाब और डीएम गोलंबर होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।
  • यह दौरा गया के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे शहर की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान और मजबूत होगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+