Bihar Today: मुजफ्फरपुर के युवाओं के लिए रोजगार का शानदार मौका, 30 पदों पर होगी भर्ती
Bihar Hindi News Today- 17 July 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम-बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 17 जुलाई को क्या-क्या होने वाला है।
मुजफ्फरपुर के युवाओं के लिए रोजगार का शानदार मौका
मुजफ्फरपुर में 17 जुलाई को एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के तहत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में लगेगा। आयोजन स्थल गन्नीपुर स्थित संयुक्त श्रम नियोजनालय भवन होगा। इस दौरान कुल 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

बिहार BPSC AE परीक्षा आज से शुरू
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की सहायक अभियंता (Assistant Engineer - AE) भर्ती परीक्षा 17, 18 और 19 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
बिहार को मिलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस
बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। यह नई ट्रेन मालदा से गोमतीनगर के बीच चलेगी और खास बात यह है कि इसका उद्घाटन भागलपुर स्टेशन से किया जाएगा। अमृत भारत योजना के तहत यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।
बारिश और गरज-चमक की संभावना, तापमान में हल्की गिरावट
बिहार में 17 जुलाई को मौसम पूरी तरह मॉनसूनी मूड में रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27-28 डिग्री के बीच रह सकता है। पूरे दिन बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सुबह और दोपहर के समय तेज बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications