Bihar Today, 2nd August: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बिहार दौरा आज, डाकघरों में ग्राहक सेवाएं रहेंगी बंद
Bihar Hindi News Today- 2nd August 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 2 अगस्त को क्या-क्या होने वाला है।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बिहार दौरा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 2 अगस्त को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे पटना स्थित बापू सभागार में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, वे बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (BASU), पटना में किसानों से संवाद करेंगे और वहां वृक्षारोपण अभियान में भी भाग लेंगे।

2-3 अगस्त को बिहार के डाकघरों में ग्राहक सेवाएं रहेंगी बंद
बिहार सर्कल के डाक विभाग ने तकनीकी उन्नयन के तहत दो और तीन अगस्त को राज्य के सभी 8417 डाकघरों में ग्राहक सेवाएं पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया है। इस दौरान पटना जीपीओ सहित 33 मुख्य डाकघर, 933 उप डाकघर और 7450 शाखा डाकघरों में कोई भी लेनदेन या उपभोक्ता सेवा नहीं होगी। यह अस्थायी बंदी डाक विभाग के नए IT 2.0 सॉफ्टवेयर को लागू करने के उद्देश्य से की जा रही है, जिसे 4 अगस्त से पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।
बिहार में 2 अगस्त से भारी बारिश की संभावना
बिहार में मानसून की बढ़ती सक्रियता और चक्रवाती परिसंचरण के कारण 2 अगस्त से कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक यह स्थिति आगे भी बनी रह सकती है। जलभराव और यातायात में बाधा की आशंका को देखते हुए पटना सहित कई जिलों में आज एहतियातन स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
बिहार वोटर लिस्ट अपडेट 2025 - 2 अगस्त से शुरू होगी शिकायत प्रक्रिया
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर 1 अगस्त को राज्य में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। अगर किसी व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है या जानकारी में कोई त्रुटि है, तो वह 2 अगस्त से शिकायत दर्ज करा सकता है।
इसके लिए Form-6, Form-7 या Form-8 के माध्यम से संबंधित Block-cum-Anchal Office, नगर निगम या स्थानीय निकाय कार्यालय में आवेदन दिया जा सकता है। नाम चेक करने के लिए [https://voters.eci.gov.in](https://voters.eci.gov.in) वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन सर्च किया जा सकता है। 1 अगस्त से पूरी जानकारी वहां उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications