Bihar Hindi News Today: बिहार में SIR के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई
Bihar Hindi News Today (8 September 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है, उसका हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।
सुप्रीम कोर्ट आज यानि सोमवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। निर्वाचन आयोग ने 24 जून को यह प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया था, जिस पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद), एआईएमआईएम और कई अन्य ने आपत्ति जताई है।

सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही आयोग को निर्देश दिया था कि छूटे हुए मतदाता केवल भौतिक रूप से ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन माध्यम से भी दावा या आपत्ति दर्ज कर सकें। अदालत ने इस मुद्दे को बड़े पैमाने पर विश्वास का मामला बताते हुए राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण को कानूनी स्वयंसेवक तैनात करने के लिए कहा था, ताकि मतदाताओं और राजनीतिक दलों को मदद मिल सके।
निर्वाचन आयोग ने दावे और आपत्तियों की समयसीमा (1 सितंबर) बढ़ाने का विरोध किया है। आयोग के मुताबिक 30 अगस्त तक 22,723 दावे और 1,34,738 आपत्तियां दर्ज की गईं। तय कार्यक्रम के अनुसार अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जिला न्यायाधीशों को कानूनी सहायकों की गोपनीय रिपोर्ट सौंपी जाएगी और 8 सितंबर को राज्य से जुड़े आंकड़ों पर विचार किया जाएगा।
भाकपा का 25वां राज्य सम्मेलन पटना में
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का 25वां राज्य सम्मेलन पटना में आज यानि 8 से 12 सितंबर तक आयोजित होगा। इस सम्मेलन का नारा रखा गया है - 'बदलो सरकार, बचाओ बिहार।' राज्यभर से पार्टी के एक हजार से अधिक चयनित प्रतिनिधि इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसकी शुरुआत 8 सितंबर को खुले सत्र से होगी।
बड़े नेता करेंगे संबोधित
खुले सत्र को भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा, राष्ट्रीय सचिव पल्लव सेन गुप्ता, नागेंद्र नाथ ओझा, गिरीश चंद्र शर्मा और राज्य सचिव रामनरेश पांडेय सहित कई नेता संबोधित करेंगे। भाकपा का यह सम्मेलन पूरी तरह पार्टी के शताब्दी वर्ष को समर्पित रहेगा।
बिहार विधानसभा चुनाव पर विमर्श
राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने बताया कि सम्मेलन में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन में अपराध, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाढ़-सुखाड़, भूमि संघर्ष जैसे ज्वलंत मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications