Bihar Today: PM मोदी की मां को गाली देने के विरोध में आज बिहार बंद, पूरे राज्य में होगा चक्का जाम
Bihar Hindi News Today (4 September 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक - आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है, उसका हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा। आइए जानते हैं चार सितंबर को बिहार की ताजा खबरें।
NDA ने बिहार में किया बंद का ऐलान
एनडीए ने बुधवार, 4 सितंबर को बिहार बंद का ऐलान किया है। यह बंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान अपमानजनक भाषा कहे जाने के विरोध में बुलाया गया है। पहले यह बंद 3 सितंबर के लिए घोषित था, लेकिन पार्टी नेताओं की दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के कारण तिथि बदल दी गई। भाजपा का कहना है कि विपक्ष के मंच से पीएम के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।

सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा बंद
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) ने 4 सितम्बर 2025 को बिहार बंद का ऐलान किया है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इसकी कमान भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) संभालेगा।
पीएम मोदी और उनकी मां पर टिप्पणी को लेकर विरोध
यह विरोध उस घटना के खिलाफ है जिसमें दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा (Voter Adhikar Yatra) के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एनडीए नेताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
जरूरी सेवाओं पर असर नहीं
एनडीए नेताओं ने साफ किया है कि इस बंद के दौरान आम जनता को कोई दिक्कत नहीं होगी। एंबुलेंस, अस्पताल जैसी आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी। रेल संचालन और अन्य जरूरी सुविधाएं भी प्रभावित नहीं होंगी।
प्रतीकात्मक और शांतिपूर्ण विरोध
एनडीए ने यह स्पष्ट किया है कि बंद पूरी तरह प्रतीकात्मक (symbolic) और शांतिपूर्ण होगा। इसका उद्देश्य जनता को परेशान करना नहीं बल्कि नैतिक आक्रोश (moral outrage) दर्ज कराना है।
जेडीयू नेता का विपक्ष पर हमला
जेडीयू (JD(U)) के वरिष्ठ नेता उमेश कुशवाहा ने विपक्ष की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल न सिर्फ राजनीतिक बल्कि नैतिक रूप से भी गलत है। उन्होंने कहा, 'यह टिप्पणी सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि देशभर की माताओं का अपमान है।'
भाजपा महिला मोर्चा करेगा नेतृत्व
इस बंद की सबसे खास बात यह है कि इसका नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा करेगा। एनडीए नेताओं का कहना है कि यह माताओं और महिलाओं की गरिमा (dignity) की रक्षा के प्रतीक के तौर पर किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications