बिहारः पोस्टर के जरिए हाजीपुर स्टेशन और सोनपुर मेले को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा- मो. शब्बीर को रिहा करो
वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में चिपकाए गए एक पोस्टर से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस पोस्टर में बिहार के दो जिले, जिनमें हाजीपुर और वैशाली रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस पोस्टर में रेलवे स्टेशन के साथ-साथ सोनपुर मेले को भी उड़ाने की धमकी लिखी हुई है। साथ ही यह भी लिखा हुआ है कि तीन दिन के अंदर अंजाम भुगतने को तैयार रहना।

तीन दिन में रिहाई की मांग
सबसे पहले पोस्टर के ऊपरी हिस्से पर तीन बार जिहाद-जिहाद-जिहाद के साथ पाकिस्तान जिंदाबाद भी लिखा हुआ है और मोहम्मद शब्बीर की फोटो भी पोस्टर में लगी हुई है। पोस्टर के निचले हिस्से में दो मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं। पोस्टर में लिखा है कि यदि अपहरण के मामले में जेल में बंद मोहम्मद शब्बीर को यदि तीन दिन के अंदर रिहा नहीं किया गया तो अंजाम के लिए तैयार रहें।

हाजीपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी
कलेक्ट्रेट परिसर में धमकी भरा पोस्टर की जानकारी मिलने के बाद हाजीपुर और वैशाली पुलिस की संयुक्त टीम हाजीपुर रेलवे स्टेश पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। पोस्टर को लेकर पुलिस का यह कहना है कि यह पोस्टर समाहरणालय के गेट के पास पाया गया, जिसके बाद इसकी छानबीन शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक छात्र ने पोस्टर देखकर इसका फोटो खींचा और पुलिस को जानकारी दी।

अपहरण के मामले में गिरफ्तार हुआ था मोहम्मद शब्बीर
सूचना मिलने के बाद स्टेशन परिसर के बाहर और अंदर पुलिस ने जांच अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिस मोहम्मद शब्बीर को जेल से रिहा करने की बात पोस्टर में लिखी हुई है, उसे 9 नवंबर को ही बेल पर रिहा कर दिया गया है। बता दें कि मो. शब्बीर महुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है और पातेपुर के एक नाबालिग छात्र के अपहरण के मामले में गिरफ्तारी के बाद 27 अक्टूबर को जेल भेजा गया था।

परिजनों ने लगाया था आतंकी संगठनों से जुड़ने का आरोप
अपह्रत हुए छात्र के घरवालों ने मो. शब्बीर के कश्मीर जाने की बात बताते हुए आतंकी संगठन से जुड़े होने का आरोप लगाया लगाया था, लेकिन उस वक्त भी पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी शब्बीर के किसी आतंकवादी संगठन से जुड़े होने की बात से इनकार किया था।
-
बिहार के नए डिप्टी CM विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद की क्या है जाति? परिवार में कौन-कौन, फैमिली बैकग्राउंड -
VIDEO: नए CM सम्राट चौधरी से शपथ ग्रहण में कहां हुई गलती? RJD ने वीडियो शेयर कर कसा तंज -
Vijay Kumar Chaudhary Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं बिहार के नए डिप्टी सीएम? पत्नी ज्यादा हैं अमीर -
Bihar News: बिहार में सम्राट चौधरी के शपथग्रहण के बीच 41 CO सस्पेंड! प्रशासन ने क्यों की इतनी बड़ी कार्रवाई? -
Land for Jobs Case: लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं चली दलील, अब ट्रायल कोर्ट में चलेगा मुकदमा -
Bihar में मुख्यमंत्री राज की कहानी: 17 चुनाव, 23 CM बदले, 'श्रीकृष्ण’ का 15 साल राज, Nitish की 10 बार ताजपोशी! -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications