बिहारः सुपौल में RJD नेता पर बदमाशों ने चलाई गोली, भांजे की हुई मौत

सुपौल। बिहार के सुपौल में गुरुवार की रात को अपराधियों ने राजद नेता पर फायरिंग कर दी। इस दौरान हमले में राजद नेता के भांजे को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजद नेता बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना जिले के बीरपुर थाना इलाके की है। गोलीबारी की इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बीरपुर थाना इलाके के बनेलिपट्टी निवासी पूर्व पैक्स अध्यक्ष और राजद के सक्रिय नेता गणेश यादव देर रात अपने घर बनेलिपट्टी को लौट रहे थे।

bihar supaul firing on rjd leader his nephew died

इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना के दौरान उनके साथ उनका भांजा प्रमोद यादव भी साथ में था, जिसकी गोली लगने से मौत हो गई। वहीं राजद नेता गणेश यादव को भी 2-3 गोलियां लगी हैं। उनको बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है, जहां गंभीर स्थिति में उनका इलाज जारी है। इस घटना को पुलिस आपसी रंजिश से भी जोड़ कर देख रही है।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। राजद कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। राजद के छातापुर इलाके से प्रत्याशी रहे जहूर आलम ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि पुलिस जल्द से जल्द इन अपराधियों पर अंकुश लगाए।

लॉकडाउन के दौरान जिले में बड़ी अपराधिक वारदात को अंजाम देकर अपराधी के बाहर निकलने की घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस घटना के बाद सुपौल के एसएसपी मनोज कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया. पुलिस ने एक बाइक को जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक घायल राजद नेता गणेश यादव के बयान के बाद कार्रवाई होगी और जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+