Bihar SSC paper leak : पुलिस ने मामला दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर मास्टरमाइंड को दबोचा
Bihar SSC paper leak case में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मास्टरमाइंड को गिफ्तार करने का दावा किया गया है। पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bihar SSC paper leak case : बिहार पुलिस ने पेपर लीक मामले में बड़ी सफलता मिलने का दावा किया है। पुलिस ने कहा है कि स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की परीक्षा का पेपर लिक होने के मामले में केस दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि ग्रैजुएशन स्तर की परीक्षा के पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मोतिहारी में सामने आया मामला, 24 घंटे के अंदर अरेस्ट
SSC पेपर लीक मामले में इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर एसएससी पेपर लीक के पीछे कथित तौर पर एक मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कथित तौर पर इस सवाल को सोशल मीडिया पर लीक कर दिया था। पूरी घटना बिहार के मोतिहारी में सामने आई थी।
जिसे पेपर मिला उसकी भी गिरफ्तारी
पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तारी की है। मामले की आगे की जांच चल रही है। पुलिस ने उस शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसे एग्जाम पेपर की फोटो भेजी गई थी।
BPSC में भी पेपर लीक का मामला
इस साल जून में, आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की विशेष जांच टीम (SIT) ने गया के राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज के प्रिंसिपल को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) पेपर लीक मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था।
Recommended Video
बीपीएससी में सबसे बड़ी गिरफ्तारी में एक
आरोपी प्रिंसिपल शक्ति कुमार एक स्कूल भी चलाता था और प्रभावी राजनीतिक संपर्क भी रखता है। खबरों के मुताबिक शक्ति कुमार उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के संगठन सचिव थे, जिसका बाद में जनता दल यूनाइटेड में विलय हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक 67वें बीपीएससी पेपर लीक मामले में यह अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारियों में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications