Bihar Final Voter List: बिहार में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक, अब कब होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान?
Bihar SIR Voter List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट आज मंगलवार (30 सितंबर) जारी कर दी है। इसका मतलब है कि अब राज्य भर में मतदाता उसी सूची के आधार पर वोट डालेंगे।
7 करोड़ से ज्यादा मतदाता सूची में दर्ज
चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित सूची के मुताबिक बिहार में 7.24 करोड़ से अधिक मतदाता दर्ज हैं। इनमें नए नाम जुड़ने और पुराने नाम हटाने की प्रक्रिया भी शामिल है। आयोग के मुताबिक, दावा-आपत्ति की अवधि में 16 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया। इनमें से 36,475 लोगों ने नाम जुड़वाने के लिए दावा किया जबकि 2.17 लाख मतदाताओं ने नाम हटाने की अर्जी दी।

वहीं, करीब तीन लाख मतदाताओं को दस्तावेज अधूरे रहने की वजह से नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। अंतिम सूची में मृतक, स्थानांतरित और डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटा दिया गया है। आप अपना नाम चुनाव आयोग की अधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर देख सकते हैं।
🔵 बिहार फाइनल वोटल लिस्ट 20205: वेबसाइट पर देखें अपना नाम
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम फाइनल वोटर लिस्ट में है या नहीं, तो चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं। यहां मतदाता आईडी से लेकर अन्य जरूरी जानकारी ऑनलाइन मौजूद है।
जैसे ही आप इस वेबसाइट पर जाएंगे आपको ''Special Intensive Revision (SIR) - 2025 (Bihar)'' ये ऑप्शन दिखेगा, यहां वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का और नाम सर्च कर भी पता लगाने का ऑप्शन है।
🔵 चुनाव आयोग का बिहार दौरा
सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग 4 और 5 अक्टूबर को पटना का दौरा करेगा। इस दौरान सुरक्षा, प्रशासनिक और चुनावी तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। दौरे के बाद कभी भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।
🔵 बिहार में कब होगा मतदान?
243 सीटों वाली बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को खत्म हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग को उससे पहले पूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। संभावना जताई जा रही है कि पहला चरण दिवाली और छठ महापर्व के बाद यानी अक्टूबर के आखिर या नवंबर के पहले हफ्ते में होगा। पिछली बार की तरह इस बार भी तीन चरणों में चुनाव होने की चर्चा है।
🔵 क्या है राजनीतिक माहौल?
फाइनल वोटर लिस्ट आने के बाद अब सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीतियां तेज करेंगे। NDA और महागठबंधन दोनों ही वोट बैंक को साधने के लिए पूरे दमखम से मैदान में उतर चुके हैं। वहीं, छोटे दल और नए चेहरे भी इस बार चुनावी माहौल में अहम भूमिका निभा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications