Bihar Seat Sharing LIVE: महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान आज, JDU के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा राजद में शामिल
Bihar Election 2025 Seat Sharing LIVE: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही महागठबंधन और NDA दोनों गठबंधनों में सीट बंटवारे की सियासत गरमा गई है। इंडिया ब्लॉक में राजद और कांग्रेस के बीच तनातनी बढ़ गई है। महागठबंधन में उम्मीदवारों का ऐलान जल्द संभव है। वहीं जदयू के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के राजद में शामिल होने की अटकलों से महागठबंधन की राजनीति और दिलचस्प हो गई है। उधर NDA में भी सीट शेयरिंग पर मंथन तेज है। शुक्रवार को दिल्ली में चिराग पासवान और नित्यानंद राय की अहम मुलाकात हुई। चिराग ने कहा कि बातचीत अंतिम दौर में है और लगभग फाइनल हो चुकी है। यानी बिहार की राजनीति में अब सीटों का गणित अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।

NDA बनाम INDIA ब्लॉक में सीट शेयरिंग पर पल-पल के अपडेट के लिए वनइंडिया के लाइव ब्लॉग पर बने रहे
JDU के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा RJD में शामिल, धमदाहा विधानसभा से लड़ सकते हैं चुनाव
RJD नेता बीमा भारती बोलीं- तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है
RJD-कांग्रेस के 3 बागी विधायकों ने दिया इस्तीफा, कौन हैं ये?
LJP(R) प्रदेश अध्यक्ष का बयान, 'कहीं कोई नाराजगी नहीं है, चुनाव है तो चर्चा होगी'
सम्राट चौधरी के आवास पर एनडीए की बैठक खत्म, धर्मेंद्र प्रधान भी थे मौजूद
महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान आज, लालू यादव कर रहे हैं बैठक
अशोक गहलोत बोले- महागठबंधन के घोषणापत्र का इंतजार कीजिए
NDA सीट शेयरिंग: चिराग पासवान बोले- सीट पर जल्द होगी घोषणा
#WATCH | Delhi | On seat-sharing talks for Bihar elections with BJP, LJP(R) President Chirag Paswan says, " The talks are going in a positive manner and are in their end stage now. We want to hold discussions on all minute issues, seats, candidates, and campaigning..." https://t.co/2c8wy3pHpr pic.twitter.com/Zyxwer7U4k
— ANI (@ANI) October 10, 2025
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय बोले- सीट शेयरिंग पर NDA में सब पॉजिटिव
#WATCH | Delhi | On seat-sharing talks for Bihar elections with LJP(RV) President Chirag Paswan, Union Minister Nityanand Rai says, "Chirag Paswan is a Union Minister and he has minced no words in saying what he has said. Everything is positive." pic.twitter.com/unf2jAQkAx
— ANI (@ANI) October 10, 2025












Click it and Unblock the Notifications