Video:मिल गया बिहार बोर्ड का टॉपर गणेश कुमार, बोर्ड से मिली क्लीन चिट
बिहार शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने भी गणेश को क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने कहा है कि इस बार रिजल्ट में किसी तरह की कोई गड़बड़ी की गुजाइंश नहीं है।
पटना। पिछले साल बिहार बोर्ड का टॉपर स्कैम देशभर में चर्चा का विषय बन गया था। इस बार बोर्ड ने सख्ती दिखाई और 64 प्रतिशत बच्चे फेल हो गए। रिजल्ट के बाद आर्ट्स के टॉपर को लेकर फिर से विवाद उठा है। बिहार इंटर परीक्षा के आर्ट्स के टॉपर गणेश कुमार रिजल्ट के बाद से गायब बताए जा रहे थे, लेकिन अब वो सामने आ चुके है।

झारखंड के गिरिडीह के सरिया से समस्तीपुर आकर टॉपर बने गणेश ठाकुर रिजल्ट आने के बाद न तो सरिया में मिले और न ही समस्तीपुर में, जिसके बाद मीडिया में उनके गायब होने की खबर आ गई। अब गणेश का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो हारमोनियम पर संगीत बजा रहे हैं और गाना गा रहे हैं।
वहीं बिहार शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने भी गणेश को क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने कहा है कि इस बार रिजल्ट में किसी तरह की कोई गड़बड़ी की गुजाइंश नहीं है। उन्होंने गणेश को क्लीन चिट देते हुए कहा है कि गणेश की मेरिट पर किसी भी तरह से सवाल खड़ा नहीं किया जा सकता है।
गौरतलब है कि आर्ट्स से इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले गणेश ने म्यूजिक में 70 में से 65 अंक हासिल किए। गणेश ने म्यूजिक, हिंदी, अंग्रेजी, मनोविज्ञान और सोशल साइंस की परीक्षा दी और आर्ट्स में टॉप किया। 24 साल के गणेश के टॉप करने को लेकर कई सवाल खड़े किए गए। लेकिन अब उन्हें क्लीन चिट मिल गई है।












Click it and Unblock the Notifications