बिहार न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

दुल्हन को हुआ शक तो फेरों पर लिया 'Live टेस्ट', खुला राज, टूटी शादी

Google Oneindia News

सारणः बिहार के सारण के हेतनपुर गांव में रविवार को शादी के दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिससे सभी लोग हैरान हो गए। हैरानी की वजह थी दूल्हे का मंडप में बैठकर नोट गिनना। किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा है। दूल्हा नोट नहीं गिन सका तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के इनकार के बाद शादी नहीं हो सकी और बारात वापस लौट आई।

 मंद बुद्धि था दूल्हा, दुल्हन कर दिया शादी से इनकार

मंद बुद्धि था दूल्हा, दुल्हन कर दिया शादी से इनकार

दरअसल, शादी टूटने की दो वजह थी दूल्हे का मंद बुद्धि होना और दुल्हन का स्मार्ट होना। दूल्हे की हरकतें देखकर दुल्हन ने दूल्हे का लाइव टेस्ट लिया जिसमें वो फैल हो गया और दुल्हन से शादी से इनकार कर दिया।

एक रात के लिए दुल्हन बनते हैं किन्नर, जानिए फिर क्यों हो जाते हैं विधवाएक रात के लिए दुल्हन बनते हैं किन्नर, जानिए फिर क्यों हो जाते हैं विधवा

खुश था दूल्हा, लेकिन दुल्हन ने कर दी ना

खुश था दूल्हा, लेकिन दुल्हन ने कर दी ना

इससे पहले घर में शादी के रीति-रिवाज चल रहे थे। दुल्हन समते पूरा परिवार खुश था। बारात आई और दुल्हन ने जयमाला की रश्म पूरी की। दूल्हा स्टेज पर जाकर बैठ गया। दुल्हन और दूल्हा दोनों स्टेज पर बैठे। गांव के लोगों ने आशीर्वाद दिया। दूल्हे की खुशी उसके चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। लेकिन उससे पहले ही दुल्हन को दूल्हे पर शक हो गया। दुल्हन को दूल्हा कुछ असामान्य लगा। दुल्हन ने ये बात अपने परिवार की एक महिला को बताई।

दूल्हा नहीं गिन सका नोट

दूल्हा नहीं गिन सका नोट

इसी दौरान दूल्हा शादी के लिए मंडप में पहुंचा। महिलाओं ने दूल्हे को कुछ नोट दिए और उसे गिनने को कहा। नोटों को काफी देर तक हाथ में रखने के बाद भी दूल्हा नोट नहीं गिन सका। इस पर दुल्हन को गुस्सा आ गया और शादी करने से इनकार कर दिया। सुबह दोनों परिवार गांव के सरपंच की उपस्थिति में पंचायत हुई और शादी का सारा सामान लौटा दिया गया। इसके बाद लड़की की पंसद से धूमधाम से दूसरी जगह शादी की गई।

मॉडल बोलीं- कारोबारी ने अपने कुत्ते को सेक्स के लिए उकसाया, फिर...मॉडल बोलीं- कारोबारी ने अपने कुत्ते को सेक्स के लिए उकसाया, फिर...

Comments
English summary
bihar saran bride deny marriage with mentally retarded groom
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X