बिहार: तोता हुआ गायब तो महिला ने 28 दिन से छोड़ा खाना, 25 हजार के ईनाम का किया ऐलान
नवादा। बिहार के नवादा जिले में एक परेशान महिला ने अपने गायब तोते के लिए खाना पीना छोड़ दिया है। उसने अपने तोते के लिए 25,000 रुपए ईनाम भी घोषित किया है। वारिसलीगंज स्थित थाना चौक निवासी बबिता देवी ने बीते 3 जनवरी से खाना पीना छोड़ रख है। बताया गया कि उसी दिन उनका तोता गायब हो गया।

उनके परिजनों ने कहा क बीते 8 सालों से यह तोता, बबिता और अन्य परिजनों को सुबह ही जगाता था। ये तोता बीते 8 साल से घर के सदस्य की तरह था। इतना ही नहीं वो कभी पिजड़े में नहीं रखा गया। तोते, को वापस पाने के लिए परेशान, बबिता ने इलाके में पैम्फलेट भी बंटवाया।
इतना ही नहीं, महिला और उसके तीन बच्चों ने मिलकर वाट्सएप पर कैंपने शुरू किया किया है। लेकिन अभी तक उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी है। इसके बाद परिजनों ने तोते पर 25,000 रुपए का ईनाम घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications