बार बाला के साथ नीतीश के विधायक का पोल डांस, आरजेडी ने ट्वीट किया वीडियो
नई दिल्ली। बिहार में सत्ता संभाल रहे नीतीश कुमार के एक विधायक का एक वीडियो सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने जेडीयू विधायक का ये वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में गया के टिकरी विधानसभा से जेडीयू के विधायक अभय कुमार सिन्हा एक बार बाला संग पोल डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा कि जेडीयू विधायक कैसे डांसर के साथ ठुमके लगा रहे हैं। उन्हें पकड़ने की कोशिश करते हैं। एक समय स्थिति ऐसी आ जाती है कि गिर भी जाते हैं। विधायक के गिरने पर उनके सहयोगी उन्हें उठाने की कोशिश करते हैं।
आरजेडी ने ट्वीट कर जेडीयू पर साधा निशाना
जेडीयू विधायक के इस डांस वीडियो को आरजेडी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करके और वायरल कर दिया है। आरजेडी ने इस डांस वीडियो के साथ ट्वीट में लिखा है कि 'नैतिकता बाबू @NitishKumar के टिकारी से प्रिय विधायक अभय कुमार सिन्हा अपनी अंतरात्मा की धुन पर थिरकते हुए!' दरअसल बिहार में जब से महागठबंधन में टूट हुई है और जेडीयू ने आरजेडी से अलग होकर बीजेपी के साथ अपनी सरकार बनाई है, तभी से आरजेडी और जेडीयू आमने-सामने हैं। अब आरजेडी ने जेडीयू विधायक अभय कुमार सिन्हा का वीडियो ट्वीट करके सीधे तौर पर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। हालांकि, ये वीडियो कब का है और कितना पुराना है ये साफ तौर से नहीं कहा जा सकता है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। फिलहाल आरजेडी के ट्वीट पर यूजर के लगातार कमेंट आ रहे हैं।










Click it and Unblock the Notifications