Bihar Rajya Sabha Election: मतदान के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, तेजस्वी बोले- 'सब अफवाह'
Bihar Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव 2026 (Rajya Sabha Election 2026) में बिहार से लेकर कर्नाटक तक विधायकों के गायब होने के दावे किए जा रहे हैं। इस बीच बिहार में मतदान के दौरान अचानक सियासी हलचल तेज हो गई। कांग्रेस के तीन विधायक वोटिंग के समय मौजूद नहीं दिखे हैं। विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे अफवाह करार दिया। मतदान का समय शाम 4 बजे तक निर्धारित है।
बताया जा रहा है कि मतदान के दौरान कांग्रेस के तीन विधायक विधानसभा परिसर में नजर नहीं आए। उनकी अनुपस्थिति ने राज्यसभा की पांचवीं सीट को लेकर नए राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना को जन्म दे दिया है। इस घटनाक्रम के बाद विपक्ष और सत्तारूढ़ गठबंधन दोनों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है।

तेजस्वी यादव ने कहा, 'यह सब अफवाह'
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस विधायकों के गायब होने की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सिर्फ अफवाह है। उन्होंने कहा, 'महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है और यह सब भाजपा की ओर से भ्रम फैलाने की कोशिश है। महागठबंधन के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे।'
Bihar Rajya Sabha Election: कांग्रेस विधायकों को ऑफर देने का आरोप
कांग्रेस विधायक अब्दुर रहमान ने दावा किया कि उनके तीन साथी विधायकों का फोन फिलहाल बंद है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए की ओर से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है और उन्हें तरह-तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। रहमान ने कहा कि विधायकों को परेशान किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस के सभी विधायक पार्टी के साथ खड़े हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कोई भी पार्टी लाइन से अलग नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी विधायक मतदान प्रक्रिया में शामिल हो जाएंगे।
Congress ने एकजुटता की बात दोहराई
इस बीच कांग्रेस के एक अन्य विधायक कमरूल होदा ने स्थिति को सामान्य बताते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि सभी विधायक जल्द ही पहुंच रहे हैं और किसी तरह की टूट या बिखराव की कोई स्थिति नहीं है। हालांकि, तीन विधायकों की अनुपस्थिति ने बिहार की राजनीति में हलचल जरूर पैदा कर दी है। राज्यसभा की सीटों के लिए जारी इस चुनाव में हर वोट की अहमियत मानी जा रही है, ऐसे में विधायकों की गैरमौजूदगी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
Bihar Rajya Sabha Election: 3 विधायकों की वजह से बदलेगा खेल
फिलहाल राजनीतिक दलों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ये विधायक मतदान के लिए समय पर पहुंचते हैं या नहीं। अगर ऐसा नहीं होता है तो इससे चुनावी गणित पर असर पड़ सकता है और परिणाम भी बदल सकते हैं। अब तक आरजेडी के 24 विधायक और एनडीए के 110 विधायक वोट डाल चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरजेडी के एक विधायक से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। एनडीए से 5 और महागठबंधन से एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है।
बीजेपी कोटे से नितिन नवीन, शिवेश राम, तो जदयू कोटे से नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर मैदान में हैं। आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा भी चुनाव लड़ रहे हैं। महागठबंधन से आरजेडी के एडी सिंह ने पर्चा भरा है। अगर कांग्रेस के तीन विधायक वोट नहीं डालते हैं या क्रॉस वोटिंग होती है, तो ऐसी स्थिति में एनडीए के पांचवें उम्मीदवार जीत सकते हैं।
-
Baramati: सुनेत्रा और फडणवीस की गुजारिश के बावजूद कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, अब नाम वापसी के लिए रख दी शर्त -
CEC Impeachment Row: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव कैसे हुआ खारिज? TMC को झटका! 5 पॉइंट में समझें -
'महिलाओं को 2,000 और किसानों को 15,000 रुपये', पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र -
ट्रिब्यूनल ने मोहताब शेख की उम्मीदवारी बहाल की -
Assam Election: पाकिस्तान से चला नैरेटिव? असम CM हिमंता बिस्वा ने गौरव गोगोई के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उठाए सवाल -
'मेरे साथ रात गुजारो, 50 लाख दूंगा', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने सामने रखा काला सच, खुला E-Mail का राज -
IITian Baba Marriage: कौन हैं अभय सिंह की इंजीनियर दुल्हन? कहां हुई मुलाकात? कैसे चढ़ा इश्क परवान? -
SDM Jyoti Maurya: 'वो बेवफा है', क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप -
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ?












Click it and Unblock the Notifications