Bihar Politics: 'तेजस्वी को लॉलीपॉप दिए हैं नीतीश, नहीं बनाएंगे CM', जीतनराम मांझी ने बताई अंदर की बात

अभी हाल ही में जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन उर्फ संतोष मांझी ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दिया। जिसके बाद नीतीश कुमार ने जीतनराम मांझी को बीजेपी का मुखबिर बताया। अब मांझी ने नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया है।

Bihar Politics: बिहार में महागठबंधन की सरकार से अलग होने के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) पार्टी के संरक्षक और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने शुक्रवार के गया में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राज्य के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। माझी ने कहा कि नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव को लॉलीपॉप दिए हुए हैं। लेकिन, मैं दावे से कहता हूं कि वो तेजस्वी को सीएम नहीं बनाएंगे। ऐसा समय आ जाएगा कि नीतीश एनडीए के साथ चले जाएंगे और तेजस्वी को अंगूठा दिखा देंगे।

आपको बता दें कि अभी हाल ही में जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन उर्फ संतोष मांझी ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दिया। जिसके बाद नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी पर बीजेपी का मुखबिर होने का आरोप लगाया था। फिर, दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी हो गया। इसी कड़ी में जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को घेरा है।

Jitan Ram Manjhi

'सब कुछ खाकर परहेज की बातें करते हैं नीतीश'

माझी ने गया में मीडिया से कहा कि मैं नीतीश से पूछता हूं कि बीजेपी से मिलने के यहां कोई प्रमाण हैं? क्या नीतीश कुमार बीजेपी से हाथ मिलकर अपनी सरकार नहीं बनाए हैं? लालू जी बीजेपी से मिलकर अपनी सरकार नहीं बनाए हैं क्या? नीतीश किस मुंह से बोलते हैं कि बीजेपी खराब पार्टी है? मांझी ने नीतीश पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सब कुछ खा लिया आज परहेज करते हैं। वो(नीतीश) तो सिर्फ सीएम बने रहने के लिए कभी बीजेपी और कभी आरजेडी का दामन थामते रहे।

तेजस्वी को लॉलीपॉप दिए हैं नीतीश, अंगूठा दिखाकर मिल जाएंगे एनडीए में'

माझी ने यह भी कहा कि आज नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को भी लॉलीपॉप दिए हुए हैं। मैं दावे से कहता हूं कि नीतीश, तेजस्वी को सीएम नहीं बनाएंगे। हो सकता है कि ऐसा समय आ जाएगा कि नीतीश एनडीए के साथ चले जाएंगे और तेजस्वी को अंगूठा दिखा देंगे।

माझी ने क्यों दिया 'अमरलत्ता' का एग्जांपल

वहीं, माझी ने अपने स्टैंड को लेकर कहा कि हम अभी इंडिपेंडेट हैं। 19 जून को हमारी पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक है। बिना लोगों की राय लिए बिना कुछ नहीं करेंगे। माझी ने अमरलत्ता का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारी पार्टी छोटी पार्टी है। सभी ने अमरलत्ता तो देखा होगा। वो हरा-भरा रहने के लिए किसी का सहारा लेता है। इसी तर्ज पर हमें चलना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+