Bihar News: आरा से चुनावी दांव खेल सकते हैं भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, जानिए क्यों तेज़ हुई चर्चा
Bihar News, Pawan Singh BJP: लोकसभा 2024 को लेकर देशभर में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक दलों ने जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशियों पर मंथन शुरू कर दिया है। इसी क्रम यह चर्चा तेज़ है कि भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पवन सिंह भाजपा की टिकट पर आरा से चुनावी दांव खेल सकते हैं। मीडिया से मुख़ातिब होते हुए उन्होंने कहा कि तैयारी पूरी है, वक्त आने दीजिए।
लोकसभा चुनाव 2024 में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह चुनावी दंगल में उतरने के लिए तैयार हो चुके हैं। भाजपा की तरफ़ से आरा लोकसभा सीट से चुनावी दांव खेलने पर उन्होंने कहा कि पार्टी का जो आदेश होगा वह मानूंगा।

पवन सिंह कहा कि आगे बढ़ने की ख्वाहिश किसे नहीं होती है, हुक्म का इंतेज़ार है। पवन सिंह ने कहा कि दर्शकों के प्यार ने मुझे गायक बनाया, फिर नायक की उपाधि दी। अब पवन सिंह को क्या बनाना है, वह उनके चाहने वालों के हाथ में हैं।
भोजपुरी जगत से मनोज तिवारी, निरहुआ और रवि किशन की तरह लोग उन्हें भी लोकसभा में देख सकते हैं। वक्त आने दीजिए, हुक्म का इंतज़ार है। आपको बता दें कि भाजपा की 'मेरी मिट्टी-मेरा देश' कार्यक्रम के दौरान पटना में पवन सिंह ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए यह बात कही है।
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के चुनावी दांव खेलने पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने कहा कि पवन सिंह एक अच्छे गायक और अभिनेता हैं। लोगों के बीच वह अपने अभिनय की वजह से लोकप्रिया है। यह ज़रूरी नहीं कि अच्छा अभिनेता एक अच्छा नेता भी हो।
ग्लैमर की चकाचौंध की वजह से जनता अभिनेता को नेता बना देती है, लेकिन जब समय पर काम पड़ता है तो वह नदाराद रहते हैं। कई अभिनेताओं ने सियासत में जगह बनाई लेकिन ज़मीन पर नज़र नहीं आये। पवन सिंह वैसे तो समाज सेवा भी करते हैं, लेकिन राजनीति में आने के बाद वह भी दूसरे नेताओं की तरह नहीं बनेंगे इसकी क्या गारंटी है। हां उनकी लोकप्रियता की वजह से जीत तो सकते हैं, लेकिन जनता की उम्मीदों पर कितना उतरते हैं, यह देखने वाली बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications