Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar PM Kisan Yojana Next Instalment से पहले किसान घर बैठे बनाएं Farmer Registry ID, स्टेप-बॉय-स्टेप प्रासेस

Bihar PM Kisan Yojana Next Installment Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत मिलने वाली अगली किस्त से पहले सरकार ने किसानों के लिए Farmer Registry ID (Farmer ID) बनवाना अनिवार्य कर दिया है।

खास तौर पर बिहार के लाखों किसानों के लिए यह एक बेहद जरूरी अपडेट है। जिन किसानों की Farmer ID तय समय तक नहीं बनेगी, उनकी PM Kisan की अगली ₹2000 की किस्त रोकी जा सकती है।

bihar-pm-kisan-yojana-next-installment-how-to-create-farmer-id-online

हालांकि राहत की बात यह है कि किसानों को इसके लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। किसान घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ही Farmer ID बना सकते हैं। नीचे स्टेप-बॉय-स्टेप प्रासेस से जानिए कैसे बनाएं अपना फॉर्म रजिस्ट्री आईडी....

Farmer Registry ID क्या है और क्यों जरूरी हो गई?

Farmer ID एक यूनिक डिजिटल पहचान संख्या है, जिसके जरिए सरकार के पास किसान से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां एक ही प्लेटफॉर्म पर दर्ज रहती हैं। इसमें किसान की जमीन की जानकारी, फसल का विवरण, व्यक्तिगत पहचान, बैंक और योजना से जुड़ा डेटा शामिल होता है।

सरकार अब PM Kisan की किस्त, ई-KYC, फसल बीमा और अन्य किसान योजनाओं को Farmer ID से लिंक कर रही है। इसका मकसद फर्जी लाभार्थियों को हटाना और सही किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Farmer ID Registration घर बैठे बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल खोलें

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में यह वेबसाइट खोलें:
  • https://bhfr.agristack.gov.in/farmer-registry-bh/#/
  • "New Farmer Registration" पर क्लिक करें
  • होमपेज पर नया किसान पंजीकरण / New Registration का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 2: अपना आधार नंबर डालें

  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें
  • OTP वेरिफिकेशन पूरा करें
  • अब स्क्रीन पर किसान की डिटेल खुलेगी
  • जिसमें नाम, पिता/पति का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और पता भरें।

स्टेप 3: जमीन की जानकारी दर्ज करें

  • खाता नंबर
  • खेसरा नंबर
  • रकबा (भूमि क्षेत्रफल)
  • जिला, प्रखंड और पंचायत की जानकारी
  • जमीन की जानकारी सही भरना बहुत जरूरी है, क्योंकि यही PM Kisan से लिंक होगी।

स्टेप 4: बैंक और योजना विवरण जोड़ें

  • बैंक अकाउंट नंबर
  • IFSC कोड
  • PM Kisan पंजीकरण नंबर (अगर पहले से है)

स्टेप 5: सबमिट करें और Farmer ID प्राप्त करें

  • सारी जानकारी भरने के बाद Submit पर क्लिक करें।
  • वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपकी Farmer ID जनरेट हो जाएगी।

ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए क्या करें?

अगर मोबाइल या इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो किसान अपना फॉर्मर आईडी ऑफलाइन भी भरवा सकते हैं। इसके लिए किसान अपने नजदीकी CSC सेंटर, पंचायत भवन, कृषि कार्यालय में जाकर बायोमेट्रिक के जरिए Farmer ID बनवा सकते हैं।

Farmer ID नहीं बनी तो क्या होगा?

अगर तय समय सीमा तक Farmer ID नहीं बनी तो किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसानों की PM Kisan की अगली किस्त रोक दी जाएगी और भविष्य की सरकारी किसान योजनाओं से बाहर कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सब्सिडी और फसल बीमा में दिक्कत होगी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+