Bihar Panchayat Chunav Result 2021: भोजपुरी एक्ट्रेस अर्चना सिंह चुनाव हारीं, रिवॉल्वर रानी को भी मिली हार
पटना। बिहार पंचायत चुनाव के सातवें चरण की सीटों पर आज गिनती हो रही है। बीते 15 नवंबर को 37 जिलों के 63 प्रखंडों पर चुनाव हुआ था। मतगणना बुधवार को सुबह 8 बजे से शुरू है, जो गुरुवार को भी जारी रहेगी। औरंगाबाद में चुनाव नतीजे के दौरान हार होने पर वार्ड सदस्य प्रत्याशी बेहोश हो गईं। वहीं पटना के फुलवारीशरीफ में गोनपुरा की मुखिया आभा देवी उर्फ रिवॉल्वर रानी चुनाव हार गईं। वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस अर्चना सिंह शिवहर जिला परिषद क्षेत्र संख्या-4 से हार गईं। पार्वती सिंह ने चुनाव जीत लिया।

बता दें कि सातवें चरण की सीटों पर 3389 पदों पर मतदान से पहले ही निर्विरोध चुनाव हो चुका है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 134, पंचायत समिति सदस्य के 5, ग्राम कचहरी सरपंच के 1 और ग्राम कटहरी पंच के 3249 पद शामिल हैं। इस चरण में कुल 217 पद ऐसे हैं जहां किसी ने नामांकन नही किया गया है। लिहाजा ये पद रिक्त रह गए हैं। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 10 पद हैं और ग्राम कचहरी पंच के 207 पद हैं।
वहीं बेगूसराय जिले में पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार के ससुर व पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष व तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य रतन सिंह 176 वोट से हार गए हैं। बेगूसराय जिला परिषद क्षेत्र संख्या 26 से पुष्पा कुमारी जीत गईं। वहीं समस्तीपुर जिले में मतगणना केंद्र के बाहर अनियंत्रित हुई भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज की। इस दौरान प्रत्याशी व समर्थकों को भी चोट आई। वहीं खगड़िया जिले में रानी सकरपुरा पंचायत में मुखिया पद वीणा देवी, वर्तमान मुखिया जयमाला देवी हार कर तीसरे स्थान पर रहीं।
सातवें चरण में कुल पदों की संख्या 27 हजार 730 है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद की संख्या 12 हजार 272 है, ग्राम पंचायत मुखिया के 904 पद, पंचायत समिति सदस्य के लिए 1245, जिला परिषद सदस्य के 135 पद, ग्राम कचहरी सरपंच के 904 पद और ग्राम कचहरी पंच के 12 हजार 272 पदों का रिजल्ट आना है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, यहां 1 लाख 8 हजार 61 उम्मीदवारों मैदान में हैं। पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 47 हजार 714 है तो महिला उम्मीदवारों की संख्या 54 हजार 270 है।












Click it and Unblock the Notifications