Bihar Opinion Poll: आज बिहार में चुनाव हुआ तो किसकी बनेगी सरकार? NDA या महागठबंधन? सर्वे में आया बड़ा ट्विस्ट!
Bihar Opinion Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जारी हुए एक बड़े ओपिनियन पोल ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सर्वे में जहां एनडीए गठबंधन को बढ़त दिखाई गई है, वहीं महागठबंधन भी पीछे नहीं है। वहीं प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज धीरे-धीरे तीसरे विकल्प के रूप में उभरती दिख रही है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आए नए ओपिनियन पोल में यह बात साफ झलक रही है कि जनता के बीच नीतीश कुमार की पकड़ अब भी मजबूत है।
सी-वोटर सर्वे में तेजस्वी यादव ने 36.2% लोकप्रियता के साथ सभी नेताओं को पीछे छोड़ दिया है, जबकि नीतीश कुमार की लोकप्रियता घटकर 15.9% पर आ गई है। वोट शेयर के मामले में एनडीए को 40.2%, महागठबंधन को 38.3% और जन सुराज को 13.3% वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं लगभग 40% लोगों का मानना है कि एनडीए की जीत के बाद भी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, जो बिहार की राजनीति में एक दिलचस्प मोड़ ला सकता है।

🔹 अगर आज ही हो जाए वोटिंग, तो बिहार में कौन जीतेगा?
NDA या महागठबंधन?सी-वोटर के ताजा सर्वे के मुताबिक अगर आज बिहार में चुनाव हो जाएं, तो एनडीए की जीत लगभग तय मानी जा रही है। सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि जनता का रुझान फिलहाल सत्ता पक्ष के पक्ष में झुका हुआ है।
🟠 एनडीए: 65% लोग मानते हैं कि एनडीए जीतेगी, 40.2% वोट शेयर
🔵 महागठबंधन: 17% लोग मानते हैं कि विपक्ष जीत सकता है। 38.3% वोट शेयर
🟡 जनसुराज: 21.5% लोग अन्य दलों को विकल्प मान रहे हैं, 13.3% वोट शेयर
कुल मिलाकर सर्वे बताता है कि बिहार में नीतीश कुमार और एनडीए गठबंधन फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि महागठबंधन कड़ी टक्कर दे रहा है और जनसुराज तीसरा विकल्प बनकर उभर रहा है।
🔹 अगर NDA सत्ता में आई तो नीतीश CM बनेंगे या नहीं?
सर्वे के मुताबिक, अगर एनडीए दोबारा सत्ता में आती है तो 63 फीसदी लोगों का मानना है कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं, 27.7 प्रतिशत लोगों का कहना है कि एनडीए उन्हें सीएम नहीं बनाएगी, जबकि 8.9 फीसदी ने इस सवाल पर कोई राय नहीं दी।
इस सर्वे के बाद बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने दावा किया कि एनडीए एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा, "इस बार एनडीए बिहार में 225 सीटें जीतने जा रहा है। ये चुनाव सिर्फ गणित का नहीं, बल्कि जनता की भावनाओं की केमिस्ट्री से जीता जाएगा।"
अजय आलोक का यह बयान साफ इशारा करता है कि बीजेपी-नीतीश गठजोड़ को लेकर पार्टी को पूरा भरोसा है और वह जनता के मूड को अपने पक्ष में मान रही है।
🔹 NDA आगे, लेकिन सीट बंटवारे पर मतभेद संभव
सर्वे में पूछा गया कि आगामी चुनाव से पहले किस गठबंधन के लिए सीट बंटवारा सबसे मुश्किल रहेगा? इस पर 48.6% लोगों ने कहा कि एनडीए को सीट बंटवारे में सबसे ज्यादा दिक्कत होगी, जबकि 24.3% लोगों ने महागठबंधन को चुनौतीपूर्ण स्थिति में बताया। वहीं 12.7% ने माना कि दोनों गठबंधनों के लिए सीट बंटवारा आसान रहेगा, जबकि 14.4% लोगों ने कोई राय नहीं दी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एनडीए के भीतर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जदयू-भाजपा के बीच तालमेल को लेकर अंदरखाने असंतोष मौजूद है।
🔹 प्रशांत किशोर के आरोपों से किसे फायदा?
प्रशांत किशोर द्वारा एनडीए नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के बाद यह सवाल भी उठाया गया कि किसको सबसे ज्यादा राजनीतिक फायदा होगा? इस पर 33.6% लोगों ने कहा कि महागठबंधन को इसका फायदा मिलेगा, जबकि 22.4% ने जनसुराज को लाभ मिलने की बात कही। एनडीए को 21.9%, और 'किसी को नहीं' को 10.4% लोगों ने चुना।
यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि प्रशांत किशोर का हमला महागठबंधन और जनसुराज दोनों को ऊर्जा दे रहा है, जबकि एनडीए फिलहाल नुकसान से बचने की रणनीति में लगा है।
🔹 बेरोजगारी और पलायन पर जनता की क्या है राय?
सर्वे में सबसे अहम सवाल था- बिहार में बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार जैसी बड़ी समस्याओं को कौन सुलझा सकता है? यहां महागठबंधन को 36.5% लोगों ने सक्षम माना, जबकि एनडीए को 34.3%। जनसुराज को 12.8% और 'किसी को नहीं' को 9.4% लोगों ने चुना। यानी जनता अब भी उम्मीद लगाए बैठी है कि या तो नीतीश-मोदी की जोड़ी, या तेजस्वी यादव की टीम इन मुद्दों को हल कर सकती है।
🔹 कौन पलट सकता है पाला?
सर्वे में एक दिलचस्प सवाल यह भी था कि अगर मांगें पूरी न हुईं, तो कौन सी पार्टी पाला बदल सकती है? यहां एलजेपी (रामविलास) 35.1% के साथ सबसे आगे रही। हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) को 15%, वीआईपी पार्टी को 12.7% और आरएलएम को 5% लोगों ने पाला बदलने वाली पार्टी माना। वहीं 32.3% लोगों ने कहा कि कहना मुश्किल है।
🔹 गुरु प्रकाश पासवान बोले- NDA में कोई मतभेद नहीं
इन नतीजों के बीच भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा, ''NDA में सीट बंटवारे या समन्वय को लेकर कोई मुद्दा नहीं है। सब कुछ तय प्रक्रिया के अनुसार होगा।'' वहीं RJD नेता एज्या यादव ने पलटवार करते हुए कहा, ''NDA में कई पार्टियां महागठबंधन का धर्म नहीं निभा रही हैं। वहां अंदरखाने सब ठीक नहीं है।''
राजनीतिक विश्लेषक रोहित कुमार सिंह ने टिप्पणी की और कहा, ''बिहार की राजनीति की खूबसूरती यही है कि जो भी पार्टी पाला बदलती है, अंत में नीतीश कुमार को सर्वमान्य मान लिया जाता है। उनका वोट बैंक अब भी बरकरार है।''
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications