सीएम नीतीश ने किया ऐलान, किसी को भी रेल किराया नहीं देना होगा, सबको मिलेंगे कम से कम 1000 रु
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बाहर से आए लोगों को 21 दिन तक क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। इसके बाद उनको कम से कम 1000 रुपए सरकार की तरफ से दिया जाएगा। इस स्कीम के तहत राज्य में अब तक 19 लाख लोगों को 1000 रुपए की मदद दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि बिहार को लोगों को वापसी यात्रा में रेल टिकट का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार यह खर्च वहन करेगी।
Recommended Video

सीएम ने केंद्र सरकार का कहा शुक्रिया
सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को धन्यवाद करते हुए कहा कि 'मैं बिहार के लोगों को वापस भेजने के सुझाव पर विचार करने के लिए केंद्र को धन्यवाद देना चाहता हूं। किसी को भी टिकट के लिए भुगतान नहीं करना पड़ेगा। उनके लिए यहां क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है।

यहां कराइए रजिस्ट्रेशन
बिहार में फंसे बाहर के लोग अगर अपने राज्य में जाना चाहते हों तो उन्हें https://covid19.bihar.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके साथ ही बिहार वापसी के इच्छुक बिहारवासी हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। इसी साइट पर हेल्पलाइन नंबरों की सूची है। वहीं दिल्ली से बिहार वापस आने वाले लोग बिहार भवन, नई दिल्ली के हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। वे हेल्पलाइन नंबर भी इसी साइट पर हैं।

इन लिंक्स से करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
राज्यों के वो लिंक्स जहां से प्रदेश वापसी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
मध्य प्रदेश: https://mapit.gov.in/covid-19/
गुजरात: https://www.digitalgujarat.gov.in/loginapp/CitizenLogin.aspx
पंजाब: https://covidhelp.punjab.gov.in
महाराष्ट्र: https://covid19.mhpolice.in
राजस्थान: https://emitraapp.rajasthan.gov.in/emitraApps/covid19MigrantRegistrationService
हिमाचल प्रदेश: http://covidepass.hp.gov.in/
तमिलनाडु: https://nonresidenttamil.org/
हरियाणा: https://edisha.gov.in/eForms/MigrantService
कर्नाटक: https://sevasindhu.karnataka.gov.in/Sevasindhu/English
उत्तराखंड: http://dsclservices.org.in/uttarakhand-migrant-registration.php या
http://smartcitydehradun.uk.gov.in/
उड़ीसा: https://covid19regd.odisha.gov.in/
केरल: https://registernorkaroots.org
छत्तीसगढ़: https://cglabour.nic.in
उत्तर प्रदेश: awaiting
पश्चिम बंगाल: https://wb.gov.in
गोआ: https://goaonline.gov.in
जम्मू और कश्मीर: http://www.jktpo.in/covid.html












Click it and Unblock the Notifications