Bihar: नया विमान और हेलीकॉप्टर खरीदेगी नीतीश सरकार, जानें कौन भरेगा उड़ान ?

बिहार सरकार एक नया विमान और हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में है। मंगलवार को नीतीश कुमार की कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। कुछ महीनों में खरीदारी की औपचारिकता पूरी होने की संभावना है।

bihar-nitish-government-will-buy-a-new-plane-and-a-helicopter-cabinet-approved

बिहार सरकार ने एक नया विमान और एक हेलीकॉप्टर खरीदने का फैसला किया है। बिहार कैबिनेट ने इससे संबंधित प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इस खरीदारी के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति गठित की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर जल्द ये विमान और हेलीकॉप्टर राज्य सरकार के बेड़े में शामिल हो जाएंगे। राज्य सरकार के पास अभी 9 सीटों वाला एक विमान है। जबकि, जिसकी खरीद होने वाली है, वह 12 सीटों वाला विमान होगा। राज्य के मुख्य सचिव की अगुवाई में इस खरीदारी के लिए जो समिति गठित की जा रही है, वह तीन महीने अपने रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी।

Recommended Video

    Bihar Bodh Gaya में मिले 11 Corona Cases से प्रशासन में हड़कंप, सभी किए आइसोलेट |नवइंडिया हिंदी*News

    वीआईपी-वीवीआईपी के लिए विमान-हेलीकॉप्टर की खरीदारी

    वीआईपी-वीवीआईपी के लिए विमान-हेलीकॉप्टर की खरीदारी

    बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को एक नया विमान और एक हेलीकॉप्टर खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक अधिकारी ने बताया है कि यह खरीदारी वीआईपी और वीवीआईपी के मूवमेंट के लिए की जा रही है। यह प्रस्ताव डायरेक्टोरेट ऑफ सिविल एविएशन ने तैयार किया था। यह बिहार सरकार के कैबिनेट सचिवालय के अधीन काम करता है। जिस कैबिनेट में इस अहम प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाई गई है, उसकी अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है। इस खरीदारी के लिए कैबिनेट ने जिस उच्च-स्तरीय समिति गठित करने को कहा है, वह तीन महीनों में सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी।

    उच्च-स्तरीय समिति ही कीमत पर फैसला करेगी

    उच्च-स्तरीय समिति ही कीमत पर फैसला करेगी

    कैबिनेट से मंजूर किए प्रस्ताव के तहत अब चीफ सेक्रेटरी की अगुवाई में एक उच्च-स्तरीय समिती गठित होगी। यह समिति वीआईपी और वीवीआईपी मूवमेंट के लिए एक नया जेट विमान और एक हेलीकॉप्टर खरीदने को लेकर आगे की औपचारिकताएं पूरी करेगी। कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी (कैबिनेट सचिवालय) एस सिद्धार्थ ने कहा, 'कैबिनेट ने मुख्य सचिव की अगुवाई में उच्च-स्तरीय समिति गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जो कि वीआईपी और वीवीआईपी की आवाजाही के लिए एक नया जेट इंजन प्लेन और एक हेलीकॉप्टर खरीदने के तौर-तरीकों पर फैसला करेगा। यही समिति कीमत और खरीदारी से संबंधित बाकी चीजों पर निर्णय करेगी। '

    बिहार सरकार के पास अभी एक विमान है-अधिकारी

    बिहार सरकार के पास अभी एक विमान है-अधिकारी

    सिद्धार्थ के मुताबिक राज्य सरकार के पास अभी एक 'किंग एयर सी-90 ए/बी हवाई जहाज और वीटी-ईबीजी हेलीकॉप्टर हैं।' इसके अलावा सरकार के पास दो डॉलफिन एसए365एन, वीटी-ईएनयू हेलीकॉप्टर भी हैं, जिनकी अभी मेंटेंनेंस हो रही है। उनके मुताबिक ये जल्द ही उड़ने की स्थिति में होंगे। उनका कहना है कि बाद में उनका इस्तेमाल ट्रेनिंग और पर्यटन के मकसद से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा है कि जैसे ही समिति अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंप देगी एक नया जेट इंजन विमान और एक हेलीकॉप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

    अब ज्यादा बड़े विमान में उड़ेंगे बिहार के वीवीआईपी

    अब ज्यादा बड़े विमान में उड़ेंगे बिहार के वीवीआईपी

    जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार के पास अभी जो डॉलफिन एसए365एन हेलीकॉप्टर है, वह करीब 30 साल पुराना है। इसे नब्बे की दशक की शुरुआत में फ्रांस से लगभग 3.5 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। इसके साथ ही जो किंग एयर सी-90 ए/बी प्लेन सरकार के पास अभी है, वह 7+2 सीटर है। जबकि, अभी जिस जेट इंजन प्लेन खरीदने की बात हो रही है, वह 10+2 सीटर होगा।

    कैबिनेट ने कई और अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

    कैबिनेट ने कई और अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

    पिछले कुछ वर्षों में ऐसे भी मौके आए जब राज्य सरकार की ओर से विमान और हेलीकॉप्टर लीज पर लेने की बात आई। इसके साथ ही बिहार कैबिनेट ने बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन से संबंधित विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं की मेंटेनेंस और डेवलपमेंट के लिए बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग और नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। (इनपुट-पीटीआई) (कुछ तस्वीरें- सांकेतिक)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+