Bihar: विवाहित महिलाओं को हुआ एक-दूसरे के पति से प्यार, रचाई शादी और बच्चों की भी कर ली अदला-बदली

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले में दो महिलाओं को एक-दूसरे के पति से प्यार हो गई। जिसके बाद दोनों ने शादी रचा ली और दोनों दूल्हों ने महिलाओं के साथ आए बच्चों को भी अपना लिया।

Bihar News

Bihar News: प्यार-धोखे और बदले की एक ऐसी कहानी बिहार के खगड़िया (Khagaria) जिले से सामने आईं है, जिसको सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां...यह कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। दरअसल, इस अनोखी लव स्टोरी (Love Story) में हुआ यूं कि नीरज की पत्नी रूबी देवी को गांव के ही मुकेश से प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी भी रचा ली। तो वहीं, नीरज ने भी मुकेश बदला लेने की ठानी और उसकी पत्नी को भगाकर शादी कर ली।

शादी करने का एक जोड़े ने तो वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। इस शादी में सबसे ज्यादा खास बात यह है कि बच्चों की भी अदला-बदली कर ली। यानी दोनों दूल्हों ने महिलाओं के साथ आए बच्चों की भी अपना लिया। यह पूरा मामला बिहार के खगड़िया जिला के चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीरज कुमार की शादी पसराहा गांव में रूबी देवी से 2009 में हुई थी। दोनों के चार बच्चे भी थे। इसी दौरान रूबी देवी का उसके मायके पसराहा गांव के ही रहने वाले मुकेश कुमार सिंह से प्यार हो गया।

मुकेश भी शादीशुदा था और उसके दो बच्चे थे। इसी बीच पिछले साल यानी 2022 की 6 फरवरी को नीरज की पत्नी रूबी देवी अपने प्रेमी मुकेश कुमार सिंह के साथ फरार हो गई। साथ ही दो बेटों और एक बेटी को भी अपने साथ ले गई और दोनों ने शादी रचा ली। इस बीच नीरज के पास एक पुत्री बच गई। हरदिया गांव निवासी नीरज को जैसे ही पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी मुकेश के साथ भाग गई है, उसके बाद नीरज ने मुकेश के खिलाफ अपहरण का केस पसराहा थाना में दर्ज करवा दिया। नीरज ने बताया कि कई बार इस मामले में गांव में पंचायत भी हुई लेकिन मुकेश नहीं माना।

मुकेश अपनी प्रेमिका नीरज की पत्नी रूबी के साथ कभी इस गांव तो कभी उस गांव भागकर रह रहे थे। फिर नीरज ने भी बदला लेने की ठानी और मुकेश की पत्नी रूबी को फोन किया। नीरज और मुकेश की पत्नी रूबी के बीच बातें होने लगीं। बातें कब प्यार में बदल गईं, न नीरज को पता चला और न ही मुकेश की पत्नी को रूबी को। 11 फरवरी 2023 को नीरज आरोपी मुकेश की पत्नी रूबी को भगाकर ले गया और 18 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर ली। खास बात ये है कि दोनों की पत्नी का नाम रूबी ही है। दोनों को सहारे की जरूरत थी।

Recommended Video

    गजब प्यार में पागल हुए दो परिवार, एक दूसरे की पत्नी से रचाई शादी

    नीरज एक कंपनी में काम करता है। जबकि मुकेश मजदूरी कर कमाता खाता है। इस शादी की खबर जैसे ही गांव से लेकर शहर तक फैली सब जगह यही चर्चा होने लगी। तो वहीं, मुकेश के दोनों बच्चों को भी नीरज ने अपना लिया है। बताया जाता है कि दोनों कपल अपने-अपने बच्चों के साथ मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रह रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+