Bihar News: राजद नेता तेजस्वी यादव ने सदन में क्या कुछ कहा, जानिए उनकी मुख्य बातें
Bihar News Update: बिहार में सोमवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी एनडीए की सरकार को लेकर संभावनाओं की सियासत पर सस्पेंस ख़त्म हो चुका है। बिहार विधानसभा में राजद नेता तेजस्वी यादव ने जमकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेरे लिए पहले भी आदरणनीय थे औऱ आगे भी आदरणीय ही रहेंगे। बिहार में बनी नई सरकार के लोगों को शुभकामनाएं। एक कार्यकाल में 3 बार और 9 बार सीएम पद की लेकर इतिहास बनाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं।।

सीएम नीतीश कुमार जब साथ आए तो उन्होंने मुझे अपने बेटे की संज्ञा दी। लेकिन ऐसी क्या मजबूरी हो गई कि उन्होंने फिर पाला बदल लिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़ा तो उन्होंने कहा कि राजद खुद क्रेडिट ले रही थी। मैं यह सवाल पूछता हूं कि जब साथ में सरकार थी तो कार्य का श्रेय क्या दूसरे लोग लेंगे।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज़ कसते हुए कहा कि हम लोग आपको (नीतीश कुमार) अपने परिवार के सदस्य के तौर पर मानते हैं। हम सभी लोगों का ताल्लुक समाजवादी परिवार से है। पीएम मोदी को रोकने के लिए आप झंडा बुलंद कर रहे थे। आप तो उनकी रथ को रोक नहीं पाए, अब आपका भतीजा पीएम मोदी को रोकने का काम करेगा।
तेजस्वी यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज़ कसते हुए कहा कि आप कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी आपकी मां है, तो पहली मां तो राष्ट्रीय जनता दल थी ना। यह बिहार की जनता जानती है, हम लोगों ने हमेशा बिहार के हित की बात की है। 17 महीने वह काम कर के दिखाया है जो पहले कभी नहीं हुआ। उम्मीद है कि आप लोग भी बिहार की बेहतरी के लिए काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications