Bihar News Today in Hindi: बिहार बोर्ड ने जारी किया STET 2025 नोटिफिकेशन, आज से आवेदन शुरू

Bihar Hindi News Today (11 September 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है, उसका हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।

बक्सर में 11 सितंबर को लगेगा नियोजन मेला
बक्सर में 11 सितंबर यानी आज एक दिवसीय नियोजन मेला आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन श्रम संसाधन विभाग और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) के तत्वाधान में होगा। इसमें हरिद्वार की हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड कंपनी को बुलाया गया है।

bihar news today in hindi

कैंपस प्लेसमेंट कैंप पूरी तरह निःशुल्क
आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए यह कैंपस प्लेसमेंट कैंप पूरी तरह निःशुल्क है। संस्थान के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने मीडिया को बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10 बजे तक अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, फोटो आदि) लेकर आईटीआई कैंपस पहुंचें और अवसर का लाभ उठाएं।

बिहार बोर्ड ने जारी किया STET 2025 नोटिफिकेशन
बिहार बोर्ड ने STET 2025 (Secondary Teacher Eligibility Test) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हुआ। पहले आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन अब यह 11 सितंबर 2025 से शुरू होगी।

आवेदन की अंतिम तारीख 19 सितंबर
उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (secondary.biharboardonline.com) या (biharboardonline.com) पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 19 सितंबर 2025 तय की गई है। यानी उम्मीदवारों के पास आवेदन पूरा करने के लिए केवल 9 दिन होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+