Bihar News: नीतीश कैबिनेट की बैठक में इन अहम मुद्दों पर लगी मुहर, जानिए क्या रहा ख़ास
CM Nitish Kumar Cabinet Meeting, Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक में बुधवार को कई अहम फ़ैसले लिए गए। ख़ास तौर से बिहार को स्पेशल स्टेट का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र सरकार के पास सिफारिश भेजने के प्रस्ताव भी पारित किए गए। वहीं बिहार सरकार के कर्मचारियों को सौगात देते हुए महंगाई भत्ते में भी इज़ाफ़ा किया गया है।
राज्य कर्मियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में नीतीश कैबिनेट ने 4 फीसदी की बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लग गी बै। सातवें वेतनमान के मुलाज़िमों को अब 46 फीसदी डीए मिलेगा। प्रदेश में 75 फीसदी आरक्षण का मास्टर स्ट्रोक खेलने के साथ ही नीतीश कैबिनेट बिहार को विशेष राज्या का दर्जा दिलाने का भी कार्ड खेल दिया। कैबिनेट बैठक में इस पर भी मुहर लगा दी गई है।

नीतीश कैबिनेट की बैठक में पटना हाई कोर्ट में स्थापना अभिलेखवाह के 110 पदों में से 55 पदों को अभिलेख लिपिक पद पर उत्क्रमित करने की मंज़ूरी दी गई है। इसके अलावा हाइकोर्ट में ट्रांसलेटर के 60 पद और अनुवादक सह प्रूफ रीडर के 20 पद, यानि कि कुल 80 पदों के सृजन की मंज़ूरी मिल गई है। इसके अलावा ग्रामीण कार्य विभाग में 2 हज़ाप 261 विभिन्न पदों के सृजन की मंज़ूरी मिली है।
180 करोड़ रुपए परिवहन योजना के तहत मंज़ूर किए गए हैं। वहीं 3 हज़ार 600 बसों को किराये पर लगाने के लिए लाभुक हर बस पर 5 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। इसके अलावा फिल्म, चिड़िया खाना, मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में टैक्स फ्री को भी मंज़ूरी मिली है।
बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड को बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजना की के लिए मंज़ूरी मिली है। इस योजना के लिए 1 हज़ार 810.34 करोड़ की राशि मंज़ूर की गई है। कजरा में 185 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता के साथ 253.85 एसडब्ल्यूएच (MWH) की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications