'चूना मत लगाइए, ई बिहार है, यहां खैनी के साथ चूना भी रगड़ दिया जाता है', केंद्र सरकार पर भड़के तेजस्वी

Tejashwi Yadav Voter Adhikar Yatra: बिहार में चुनावी माहौल गर्म है और मतदाता अधिकारों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। सासाराम से शुरू हुई राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए और उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा।

तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और इसे कोई खत्म नहीं होने देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट की चोरी नहीं बल्कि डकैती की जा रही है।

Tejashwi Yadav Voter Adhikar Yatra

'चूना मत लगाइए...'

तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग और केद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 'चूना मत लगाइए, ई बिहार है, यहां खैनी के साथ चूना भी रगड़ दिया जाता है।' राजद नेता ने बिहार सरकार पर नकलची सरकार होने का आरोप लगाया और कहा कि अगर मौका मिला तो विकास की नई सरकार बनाएंगे।

बिहारी जवाब तीखी मिर्ची जैसा देंगे-तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार लोकतंत्र की जननी है। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयोग कान खोलकर सुन लें, लोकतंत्र को खत्म नहीं होने दिया जाएगा। तेजस्वी ने कहा, 'यह एक बड़ी साजिश है, जिसका जवाब बिहार की जनता देगी। नरेंद्र मोदी इलेक्शन कमीशन के माध्यम से बिहार के लोगों को चूना लगाना चाहते हैं। बिहारी गरीब जरूर हैं, लेकिन जवाब तीखी मिर्ची जैसा देंगे।'

'PM मोदी के इशारे पर किया जा रहा है'

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि उनके राघोपुर विधानसभा क्षेत्र समेत कई इलाकों में जीवित लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसे मामलों को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट भी गए हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर किया जा रहा है।'

तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा,'राहुल गांधी ने उन लोगों के साथ चाय पी, जिन्हें चुनाव आयोग ने मृत घोषित कर दिया था। इससे साफ साबित होता है कि मतदाता सूची में कितनी बड़ी गड़बड़ी है।'

16 दिन में 20 जिलों की यात्रा करेंगे राहुल

राहुल गांधी की इस यात्रा में 16 दिन में 20 जिलों में लगभग 1,300 किलोमीटर का पैदल सफर तय किया जाएगा। यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में 'वोटर अधिकार रैली' के साथ होगा। इसमें इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय नेता भी शामिल होंगे। यात्रा औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा से होकर गुजरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+