Bihar News: ज़मीन के अंदर से निकल रहा धुआं, 3 दिनों से स्थानीय परेशान, नहीं मिल रहा सुराग, जानिए
Bihar News, Smoke Coming Out From Underground: बिहार के गोपालगंज ज़िले में ज़मीन के अंदर से निकल रहा धुआं चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले 3 दिनों से धुआं निकल रहा है। किसी अनहोनी का डर बना हुआ है। प्रशासन भी लापरवाही बरत रही है।
गोपालगंज ज़िला के जनता सिनेमा (नगर थाना क्षेत्र) के पास सड़क किनारे से धुआं निकल रहा है। पहले तो लोगों को लगा कि ऐसे ही कुछ जलने से धुआं निकला होगा, बाद में बुझ जाएगा। लेकिन पिछले 3 दिनों से लगातार निकल रहे धुएं से इलाके में कौतूहल बना हुआ है।

जनता सिनेमा के पास के दुकानदार और निवासियों का कहना है कि धुआं का ऑरिजिन क्या है, क्यों निकल रहा है इसकी कुछ भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। कभी कम औक कभी ज्यादे धुआं निकल रहा है। वहीं धुएं से बहुत तेज़ बदबू भी आ रही है। स्थानीय लोगो धुएं का रहस्य जानने की कोशिश में लगे हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि धुएं से निकल रही बदबू की वजह से सांस लेना बहुत मुश्किल हो रहा है। पहले कभी भी इस तरह ज़मीन के अंदर से धुआं नहीं निकला था। यह पहली बार है कि ज़मीन के अंदर से धुआं निकल रहा है। पहले कम निकल रहा था, अब धीरे-धीरे धुआं बढ़ता ही जा रहा है।
वहीं कुछ लोगों ने कहा कि लगातार निकल रहे धुएं की सूचना डायल 112 को दी गई। टीम मौक़े पर पहुंची लेकिन कोई खास कार्रवाई नहीं की। धुआं निकलता देखने के बाद वापिस चली गई। लगातार धुआं निकलने की वजह से इलाके में डर का माहौल है। वहीं प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है कि आखिर धुआं कहां से निकल रहा है, क्यों निकल रहा है। प्रशासन को चाहिए की ठोस क़दम उठाते हुए गुत्थी सुलझानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications