Bihar News: अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जानिए मामला
Bihar News: चुनावी मौसम में जहां राजनीतिक पार्टियां वादों की बौछार कर रही हैं। वहीं प्रदेश सरकार अपनी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रही है। चुनावी दांव पेंच के बीच अपनी मांगों लेकर कभी शिक्षक तो कभी छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस लाठीचार्ज भी कर रही है। ताज़ा मामला आरा का है, जहां अपनी मांगों को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। छात्रों का आरोप है कि पुलिस अमानवीय तरीक़ से उन पर वर्दी का रौब दिखाया है।

लाठीचार्ज मामले में बताया जा रहा है कि आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक के दौरान अपनी कई मांगों को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आरोप है कि छात्रों को दौड़ा दौड़ा कर खेतो में खदेड़ मारा गया है। वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं किस तरह छात्रों पर पुलिस का डंडा चला है।












Click it and Unblock the Notifications