Bihar News: बिजली चोरी कर लगाया करोड़ों रुपये का चूना, जुगाड़ देख हैरत में पड़े अधिकारी और कर्मचारी
Bihar News: बिहार में बिजली पर लगाम लगाने की मकसद से प्रदेश भर ज़ोरों पर काम चल रहा है। स्मार्ट मीटर लगाने की क़वायद तेज़ कर दी गई है। 24 घंटे घर-घर तक बिजली पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से बिजली चोरी की ख़बर भी सामने आ रही है।
कुछ शातिर सरकार को चूना लगाने से भी बाज़ नहीं आ रहे हैं। ताज़ा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले का है, जहां दावा किया जा रहा है कि उत्तर बिहार की सबसे बड़ी बिजली चोरी हुई है। बिजली चोरी का अजीबो-गरीब मामला देखकर बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी हैरान रह गए। उनका दावा है कि इतनी बड़ी बिजली चोरी आज तक नही हुई है।

मुजफ्फरपुर के पखनाहा स्थित आयरन फैक्ट्री में बिजली विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। छापेमारी के दैरान NBPDCL के इंजीनियरों पाया कि लोहा फैक्ट्री में बिजली की जा रही है। 33 केवीए लाइन के ज़रिए बिजली चोरी की जा रही है।
बिजली खपत के लिए लगाए मीटर की तार से छेड़ छाड कर मिटरिंग यूनिट को ही कंट्रोल कर दिया गया था। शातिरों ने जुगाड़ के ज़रिए बिजली विभाग को करोड़ों का चूना लगाने के बाद फैक्ट्री का मालिक फरार है। बिजली चोरी के मामले में लोहा फैक्ट्री मालिक विनोद जायसवाल को 3 करोड़ 61 लाख करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विनोद जायसवाल के खिलाफ सहायक अभियंता ने मीनापुर ओपी में मामला भी दर्ज कराया। वहीं शिकायत के आधार पर लोहा फैक्ट्री का मालिक को पुलिस तलाश कर रही है। जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर कठोर कानूनन कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications