Bihar News: आज पटना में EC की हाई-लेवल मीटिंग, तारीखों पर बड़ा फैसला संभव
Bihar News In Hindi Today: (4 october): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है। पटना से लेकर गयाजी तक हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।
बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है! चुनाव की तैयारियों का अंतिम जायजा लेने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी (Vivek Joshi), एस.एस. संधू (S S Sandhu) के साथ 4 और 5 अक्टूबर को पटना के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

22 नवंबर को समाप्त हो रहा विधानसभा का कार्यकाल
राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव आयोग की टीम के दिल्ली लौटते ही, बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का औपचारिक ऐलान हो सकता है। चुनाव आयोग के लिए यह एक सामान्य प्रक्रिया है कि वह चुनाव कार्यक्रम घोषित करने से पहले राज्य का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा करता है।
तैयारियों का अंतिम चरण: बैठकों का दौर
CEC और चुनाव आयुक्त इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ राज्य के टॉप पुलिस, प्रशासनिक और चुनाव अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। इन बैठकों में चुनाव की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। इससे पहले, चुनाव आयोग द्वारा बिहार चुनाव के लिए नियुक्त किए गए सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों की ब्रीफिंग भी की जा रही है।
मतदाता सूची पर आयोग ने दिया जवाब
बिहार में हाल ही में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पूरा हुआ है और 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इस सूची में करीब 7.42 करोड़ मतदाता हैं।
करीब दो दशकों के बाद हुए इस गहन पुनरीक्षण पर विपक्षी दलों ने तीखी आलोचना की है। उनका आरोप है कि इस प्रक्रिया से करोड़ों सच्चे नागरिक मताधिकार से वंचित हो सकते हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने इस दावे को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि उसका लक्ष्य है कि कोई भी पात्र नागरिक सूची से न छूटे और साथ ही कोई भी अपात्र व्यक्ति इसमें शामिल न हो।
अधिकारियों के अनुसार, राज्य में अक्टूबर के अंत और नवंबर में कई चरणों में मतदान होने की संभावना है। बिहार का यह दौरा चुनाव की घोषणा से पहले की अंतिम समीक्षा माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications