Bihar News: बड़कागांव में CM नीतीश-सम्राट चौधरी का संयुक्त संवाद आज, हेलिपैड से लेकर सभा स्थल तक सुरक्षा टाइट

Bihar Today News In Hindi: (28 September 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है, उसका हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।

Bihar Hindi News Today

गोपालगंज जिले के हथुआ विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संयुक्त संवाद कार्यक्रम होने जा रहा है। आज यानि 28 सितंबर को मुक्ति आदर्श उच्च विद्यालय के मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

प्रशासनिक टीम की कड़ी निगरानी
प्रशासनिक अधिकारी, पथ निर्माण, बिजली और पीएचईडी विभाग के कर्मचारी सभा स्थल पर कैंप कर रहे हैं और हर बिंदु पर निगरानी रख रहे हैं। जिले के सभी अधिकारी स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं और उनके समाधान निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

DM और वरिष्ठ नेताओं ने किया सभा स्थल का निरीक्षण
शुक्रवार शाम को डीएम पवन कुमार सिन्हा, हथुआ एसडीएम अभिषेक कुमार चंदन और एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह और जेडीयू जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही सहित अन्य पार्टी नेताओं के साथ सभा स्थल का जायजा लिया।

सुरक्षा व्यवस्था और जनता की उम्मीदें
प्रशासनिक स्तर पर सबेया एयरपोर्ट पर हेलिपैड के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री हेलिपैड से सड़क मार्ग के जरिए सभा स्थल तक पहुंचेंगे। स्थानीय लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि इस दौरे से क्षेत्र की लंबे समय से लंबित कई समस्याओं का समाधान होगा और वे क्षेत्र के विकास व संभावित बड़ी घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं।

दरभंगा में आज भाजपा का जीएसटी महोत्सव
दरभंगा में आज यानि 28 सितंबर को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ और वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जिला अतिथि गृह में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना की अध्यक्षता में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

आयोजन का उद्देश्य और रूपरेखा पर चर्चा
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और व्यापारी समाज की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर विमर्श किया गया। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के हितों में जीएसटी व्यवस्था से जुड़ी बचत और सुविधा संबंधी जानकारी देना है।

राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के दिग्गज होंगे शामिल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मन्नू चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सांगवी, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजीव गुप्ता और वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जगन्नाथ गुप्ता अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इनके अलावा, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा जीएसटी से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं, लाभों और समस्याओं के समाधान पर मार्गदर्शन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+