Bihar Today: आज बदला रहेगा पटना का ट्रैफिक रूट, चेक करें कहां-कहां बंद रहेंगे रास्ते?

Bihar Hindi News Today- 19 November 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम-बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 25 जुलाई को क्या-क्या होने वाला है।

पटना में आज नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह की वजह से आज पटना के गांधी मैदान और उसके आस-पास की सड़कों पर ट्रैफिक के नियम बदल दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे इन इलाकों में गाड़ी लेकर न आएं और दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें।

Bihar Today

ये रास्ते रहेंगे बंद या इन पर जाना मना है:

गांधी मैदान की तरफ जाने वाले रास्ते बंद किए गए हैं:

  • भट्टाचार्य चौक से उत्तरी गांधी मैदान की तरफ।
  • पुलिस लाइन टी-जंक्शन से गांधी मैदान की तरफ।
  • ठाकुरवाड़ी मोड़ और बाकरगंज मोड़ से गांधी मैदान की तरफ।
  • होटल पनाश, ट्विन टावर और मौर्या होटल के पास से गांधी मैदान की तरफ।

अन्य जरूरी रास्ते जिन पर रोक है:

  • एसपी वर्मा रोड: न्यू डाकबंगला से एंट्री पूरी तरह बंद।
  • रामगुलाम चौक: जेपी गोलंबर की तरफ नहीं जा सकते।
  • बुद्धमार्ग: छज्जुबाग और पुलिस लाइन की तरफ के रास्ते बंद।
  • अशोक राजपथ: कारगिल चौक की तरफ जाने पर रोक।

एयरपोर्ट ऐसे जाएं:

  • डाकबंगला चौराहा: यहां से गाड़ियों को राजेंद्र पथ की तरफ भेजा जाएगा।
  • एयरपोर्ट जाने वाले लोग: एयरपोर्ट जाने के लिए जगदेव पथ का इस्तेमाल करें।

पार्किंग कहां मना है और कहाँ कर सकते हैं:

पार्किंग, ठेला या स्टॉल लगाना सख्त मना है:

  • जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा और पटना जंक्शन गोलंबर के बीच की सड़क पर।
  • रामगुलाम चौक से पूरे एग्जीबिशन रोड पर।
  • गांधी मैदान के अंदर या उसके चारों ओर।

पार्किंग की जगह (सिर्फ कुछ लोगों के लिए):

  • ऑफिस जाने वाले कर्मचारी (गांधी मैदान के आस-पास): बांस घाट रोड या डबल डेकर पुल के नीचे (अशोक राजपथ पर) गाड़ी खड़ी कर सकते हैं।
  • जेपी सेतु से आने वाली बसें: गंगापथ पर कमिश्नर कार्यालय से कंगन घाट के बीच खड़ी होंगी।

इमरजेंसी व्यवस्था

  • गांधी मैदान के गेट पर डॉक्टर, एम्बुलेंस और जरूरी दवाइयाँ मौजूद रहेंगी।
  • पास के तारा और रूबन हॉस्पिटल को तैयार रहने को कहा गया है।
  • जरूरत पड़ने पर मरीजों को PMCH, NMCH या IGIMS भेजा जाएगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+