Bihar News: "गंगाजल से धोकर पवित्र किया, पाखंडियों का बाप है" जीतन राम मांझी की फोटो लेकर चंद्रशेखर का बयान
Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के नेता चंद्रशेखर अक्सर अपने विवादित बयान के कारण चर्चा में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का फोटो दिखाते हुए उन्हें कहा कि ये पाखंडियों का बाप है। इसके बाद से राजनीतिक सरगर्मी काफी हाई हो गई है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा...
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। वो नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। जहां उन्होंने अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तस्वीर दिखाते हुए उन्हें "पाखंडियों का बाप" कह डाला। चंद्रशेखर के इस बयान पर मंच पर मौजूद लोग और वहां एकत्रित भीड़ ताली बजाते और हँसते नजर आई।

ये पाखंडियों का बाप है: चंद्रशेखर
राजद नेता चंद्रशेखर ने मंच से विवादित बयान देते हुए कहा कि "इसको गंगाजल से धोकर पवित्र किया गया, अब ये उन्हीं का उपला उठा रहा है। अगर ये कहें कि हम अंबेडकर के दीवाने हैं, तो यकीन मत करिए। ये पाखंडियों का बाप है।"
आगे उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि विनोद भाई, आज भी आपके मुख्यमंत्री को ढो रहे हैं। आप कहां बैठे हो? इसलिए कहा जाता है - जो कौम अपने पुरखों के अपमान का इतिहास नहीं जानती, वो कभी उनका बदला नहीं ले सकती।" आज ज़रूरत है अपनी अगली पीढ़ी को यह समझाने की।
चंद्रशेखर की भाषा और विचार दलित समाज के स्वाभिमान पर हमला है: HAM
उनके इस बयान पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्यामसुंदर शरण ने विरेध जताते हुए कहा कि चंद्रशेखर की भाषा और विचार दलित समाज के स्वाभिमान पर हमला है। चंद्रशेखर का ये रवैया लालू यादव की उस सियासी सोच का हिस्सा है, जिसमें दलित नेताओं को कभी उभरने नहीं दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications