Bihar News: आपसी वर्चस्व की लड़ाई में सैकड़ों राउंड फायरिंग, आग के हवाले 7 पोकलेन मशीन

Bihar News, Sand Mafia Bihta: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से आपराधिक वारदातों की ख़बर सामने आ रही है। ताज़ा मामला पटना के करीब बिहटा क्षेत्र का है, जहां दो गुटों के बीच 150 राउंड से ज़्यादा फ़ायरिंह हुई है। वहीं 7 पोकलेन मशीनों को फूंक दिया गया है।

बिहटा थाना क्षेत्र के पथलौटिया घाट का यह मामला बताया जा रहा है, जहां दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गोलीबारी और आगजनी की घटनाओं को बालू माफियाओं ने अंजाम दिया है। इलाके में हालात तनावपूर्ण है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar News: bihta sand mafia gang fired more than hundreds rounds to show supremacy

ग्रामीणों की मानें तो पथलौटिया बालू घाट (बिहटा) बालू माफिया मनोहर राय गिरोह के लोग अवैध बालू खनन कर थे। इसकी सूचना दूसरे बालू माफिया गैंग (अनिस राय गिरोह) मिली। कुख्यात अपराध विकास (मुतन) और मोनू कुमार अपने गैंग के साथ घाट पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी।

दोनों गुटों के बीच सैकड़ों राउंड से ज्यादा फयासरिंग हुई, अनिस गैंग दूसरे गुट पर भारी पड़ते हुए अवैध बालू खनन में लगी 7 पोकलेन मशीनों फूंक दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सितंबर में बालू माफिया अनिस यादव को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

अनिस के जेल जाने के बाद से गैंग को विकास (मुतन) और मोनू कुमार संचालित कर रहा है। बालू खनन की जैसे ही दोनों को जानकारी हुई, वह अपने गैंगे के साथ पथलौटिया बालू घाट पहुंचकर गोलीबारी और आगजनी की वारदात को अंजाम दे दिया आपको बता दें कि बिहटा पटना और भोजपुर जिले के बॉर्डर पर स्थित है।

एक साल पहले भी यहां बालू खनन को लेकर दो गुटों बीच सैकड़ों राउंड फायरिंग की गई थी, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई थी। वहीं 9 लोग ज़ख्मी हुए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बालू माफियाओं ने शवों को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की थी। म़ौक़ से सैकड़ो से ज्यादा कारतूस के खोखे भी बरामद हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+