Bihar News: बैंक का सफ़ाईकर्मी फ़र्ज़ी अंगूठा बनाकर करता रुपये की निकासी, एक ग़लती से खुली पोल
Bihar News, Nawada Cyber Crime Gang: बिहार के विभिन्न ज़िलों से साइबर अपराध के कई मामले सामने आ चुके हैं। ताज़ा मामला नवादा का है, जहां बैंक सफ़ाइकर्मी लोगों को चूना लगा रहा था। एक ग़लती की वजह से उनकी पोल खुल गई। मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सफाई कर्मी सहित दो आरोपियों को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास कई आपत्तिजनक चीज़े भी बरामद हुई हैं।
साइबर अपराध के जुर्म में गिरफ्तार आरोपी अंगूठे का फ़र्ज़ी निशान बनाकर लोगों के खाते से रुपयों की निकासी करते थे। छोटी-छोटी रकम निकालने की वजह से मामला प्रकाश में नहीं आ पा रहा था। लेकिन लालच में आकर उन्होंने एक ग़लती कर दी और उनका पर्दाफाश हो गया।

साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एक महिला का नकली अंगूठे का निशान बनाकर जुलाई महीने में 2 लाख 10 हज़ार रुपये निकाले थे। महिला ने अवैध निकासी की शिकायत की दर्ज करवाई थी। पीड़िता के बयान पर एसपी अम्बरीष राहुल के नेतृत्व में SIT टीम गठित की गई थी।
एसआईटी टीम गठित होने के बाद साइबर थाना में 15 जुलाई 2023 को धारा-379/420 भादवि और 66/66 (B), 66 (C), 66 (D) IT एक्ट के मामला (प्राथमिकी संख्या 33/23) दर्ज हुआ था। मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच तेज कर सबूत के मुताबिक छापेमारी हुई।
पुलिस ने 39 वर्षीय दिलीप कुमार (विशुनपुर गांव, गोविंदपुर थाना क्षेत्र), 22 वर्षीय कुणाल कुमार (कुंज गांव, रोह थाना क्षेत्र) को गिरफ्तार किया। कुणाल कुमार दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक कुंज में बतौर सफाइकर्मी कार्यरत है। आरोपियों ने बताया कि विभिन्न मोबाइल ऐप्प के ज़रिये नकली अंगूठे के निशान से की मदद से लोगों के खाते से अवैध निकासी करते थे।












Click it and Unblock the Notifications