Bihar News: शिक्षकों के डांस का एक और वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- तालिबानी फरमान का परिणाम
BPSC Teacher Dance Viral Video Bihar News: बिहार के विभिन्न ज़िलों में नवनियुक्त शिक्षकों की ट्रेनिंग हो रही है। दिवाली के अवसर पर विभिन्न ट्रेनिंग सेंटरों से शिक्षकों के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियोज़ की पुष्टी नहीं करता है।
वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि विभिन्न जिलों में (मोतिहारी, जमुई) जैसे अन्य जिला के शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में दिवाली के मौक़े पर ट्रेनी शिक्षकों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो मामले में मोतिहारी ज़िला डायट के प्रभारी प्राचार्य ने नवनियुक्त शिक्षकों और अन्य लोगों से पत्र लिख स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने पत्र के ज़रिए पूछा है कि दिवाली के मौक़े पर ट्रेनी शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस किया गया है, उसे आपके द्वारा वायरल किया गया है।
Recommended Video
वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए विभागीय कार्रवाई की जाए और आपके औपबंधिक नियुक्ति पत्र को रद्द करने की अनुशंसा की जाए। पत्र मिलने के 24 घंटे के अंदर मामले में अपना में स्पष्टीकरण दें। आपको बता दें कि केके पाठक (अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग) ने साफ कहा है कि अभ्यर्थियों ने पास कर अपनी मेरिट की है।
बीपीएसी परीक्षा में सफ़ल अभ्यर्थी ईमानदारी के साथ अपने गांव के स्कूलों में अपनी सेवाएं दें, अगर वह ऐसा नहीं कर सकते तो ही नौकरी छोड़ दें। गांव के बच्चों को शहरों के अंग्रेजी विद्यालयों से भी भी अच्छी तालीम दें।
वायरल वीडियो पर लोगों का कहना है कि छुट्टी के मौक़े पर अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग का तालिबानी फ़रमान जारी किया जाएगा तो इसी तरह के परिणाम सामने आएंगे। पर्व के मौक़े पर घर से दूर रहकर अग अभ्यर्थियों ने जश्न मनाया तो इसमें ग़लत क्या है।












Click it and Unblock the Notifications