Bihar News: छठ पूजा की छुट्टी पर घर आया था जवान, गला रेतकर उतार दिया मौत के घाट, जानिए वजह
Bihar, Nalanda News Today: बिहार में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से अपराधियों के तांडव की ख़बर आए दिन पढ़ने को मिल रही है। शायद ही कोई दिन ऐसा गुज़रा हो जब प्रदेश के किसी ज़िले से आपराधिक वारदात की ख़बर पढ़ने को नहीं मिली हो।
बेख़ौफ़ अपराधियों के तांडव का ताज़ा मामला सीएम नीतीश कुमार के गृह ज़िला नालंदा से सामने आया है, जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने एयरफोर्स के जवान की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह से अगर दिन दिहाड़े हत्या होगी तो लोग ख़ुद को कैसे महफूज़ समझेंगे।

नालंदा जिले के इमानगंज में हुई एयरफोर्स जवान की हत्या मामले में ग्रामीणों ने बताया कि, ज़मीन विवाद को लेकर हत्या हुई है। छठ पूजा की छुट्टी पर घर आए जवान की सुबह करीब साढ़े दस बजे बदमाशों ने तेज़धार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।
एयरफोर्स जवान रंजीत कुमार की हत्या कर बदमाश फ़रार हो गए, वहीं पुलिस ने शव को क़ब्ज़े मे लेकर पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद विभिन्न पहलुओं से हत्या की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रंजीत कुमार दिल्ली में पोस्टेड था। छठ की छुट्टी पर घर आया था, उसे क्या पता था कि छठ की छुट्टी उसके मौत का बुलावा थी।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करे। इस तरह रोज़ाना कहीं न कहीं आपारधिक वारदातें हो रही हैं। लोगों को डर लगा रहता है कि कब कहां किसकी जान चली जाए। पहले तो बदमाश रात में कांड करते थे, अब दिन दोपहर ही वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में प्रशासन का ज़रा सा भी ख़ौफ़ नहीं बचा है।












Click it and Unblock the Notifications