Bihar News:'ड्रम में राजा' मेरठ हत्याकांड पर बना अजीबोगरीब भोजपुरी गाना, नीले कंटेनर में डांस करते दिखे एक्टर
Bihar News: मेरठ कांड पर बना भोजपुरी गाने 'ड्रम में राजा' को देखकर नेटिज़न्स हैरान हो गए हैं। इस गाने में नीले कंटेनर में एक्टर डांस करते नजर आ रहे हैं। सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला द्वारा की गई जघन्य हत्या ने मेरठ सहित पूरे देश को हिला दिया था।
मेरठ हत्याकांड की घटना के बारे में जब लोगों को पता चला कि सौरभ राजपूत को उसकी पत्नी और प्रेमी साहिल शुक्ला ने हत्या करके नीले ड्रम में पैक कर दिया था। सभी लोग इस घटना से हैरान हो गए थे। ये इतना जघन्य हत्या था जिसके बारे में कल्पना भी नहीं किया जा सकता है। ऐसे में इस जघन्य हत्या के बाद जब इस तरह का गाना बना है तो सभी लोग इंटरनेट पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

भोजपुरी गाने का शीर्षक "ड्रम में राजा" है
इंटरनेट पर फिर से सनसनी मचाने वाला इस गाने का शीर्षक "ड्रम में राजा" है। यह गाना मेरठ हत्याकांड से जुड़े मामले में मिलते-जुलते अपने अजीबोगरीब गीत के कारण वायरल हो गया है। सोशल मीडिया उपयोगकर्ता यह देखकर दंग रह गए कि गाने के बोल में महिला को नापसंद करने पर एक आदमी को ड्रम में ठूंस दिया जाता है - यह लाइन मेरठ हत्याकांड में इस्तेमाल की गई जघन्य विधि से मिलती-जुलती है, जिससे सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है।
पूरे प्रदर्शन के दौरान नीले ड्रम का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है
इस गाने का दृश्य जैसे ही लोगों ने देखा वो चौंक गए क्योंकि बैकग्राउंड डांसर्स को पूरे प्रदर्शन के दौरान नीले ड्रम का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है। एक जगह तो डांसर्स ड्रम के अंदर खड़े होकर अपने हाथ और मुंह बांध लेते हैं। भोजपुरी भाषा में बना यह गाना क्रूर हत्या मामले का मज़ाक उड़ाता दिख रहा है। अब देखने वाली बात है कि इस मामले में वो किसी कानूनी कानूनी परेशानी में फंसता है या नहीं। इस गाने को गोल्डी यादव नाम के सिंगर ने गाया है।
इस गाने पर यूजर तरह- तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है "यह सोचना अजीब है कि एक समय बिहार एक ऐसी जगह थी जहां दुनिया भर से लोग सभ्यता के बारे में जानने आते थे। ऐसा लगता है कि वहां के कई लोगों में सभ्यता की भावना बहुत पहले ही खत्म हो चुकी है"












Click it and Unblock the Notifications