Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nitish Cabinet: नीतीश कुमार के हाथ से निकला गृह विभाग, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय?

Bihar Cabinet Portfolio Distribution: बिहार में नई नीतीश कुमार सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गृह मंत्रालय वापस ले लिया गया है और यह अहम विभाग उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा गया है।

कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी, लेकिन फिलहाल केवल 18 मंत्रियों को ही विभाग आवंटित किए गए हैं। बाकी मंत्रियों के विभागों की घोषणा अभी तक लंबित है, जिससे राजनीतिक हलकों में उत्सुकता और चर्चाओं का दौर जारी है। यह बदलाव नई सरकार की प्राथमिकताओं की ओर संकेत भी देता है।

Bihar Cabinet Portfolio Distribution

किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग?

  • सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary)- गृह विभाग / Home Ministry (BJP)
  • विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) - भूमि एवं राजस्व विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग / Land & Revenue, Mining & Geology
  • मंगल पाण्डे (Mangal Pandey) - स्वास्थ्य विभाग / Health Department
  • दिलीप जयसवाल ( Dilip Jaiswal) - विधि विभाग और उद्योग विभाग / Law & Industries
  • नितिन नवीन (Nitin Nabin) - पथ निर्माण विभाग / Road Construction Department
  • रामकृपाल यादव (Ramkripal Yadav)- नगर विकास एवं आवास विभाग, कृषि विभाग / Urban Development & Housing, Agriculture
  • संजय टाईगर (Sanjay Tiger) - श्रम संसाधन विभाग / Labour Resources Department
  • अरुण शंकर प्रसाद (Arun Shankar Prasad) - पर्यटन विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग / Tourism, Art, Culture & Youth
  • सुरेन्द्र मेहता (Surendra Mehta) - पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग / Animal & Fisheries Resources
  • नारायण प्रसाद (Narayan Prasad) - आपदा प्रबंधन विभाग / Disaster Management Department
  • रमा निषाद (Rama Nishad) - पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग / Backward & Extremely Backward Classes Welfare
  • लखेन्द्र पासवान (Lakhendra Paswan) - अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग / SC & ST Welfare
  • श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) - सूचना प्राद्यौगिकी विभाग और खेल विभाग / IT & Sports
  • प्रमोद चंद्रवंशी (Pramod Chandravanshi)- सहकारिता विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग / Cooperation, Environment, Forest & Climate Change
    Bihar Cabinet Portfolio Distribution

ये भी पढ़ें: Bihar Deputy CM Salary: नीतीश से कितनी अलग डिप्टी CM विजय सिन्हा-सम्राट चौधरी की सैलरी-सुविधाएं? क्या है पॉवर?

JDU कोटे से किसे कौन सा विभाग

श्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री

  • सामान्य प्रशासन
  • मंत्रिमंडल सचिवालय
  • निगरानी
  • निर्वाचन

ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं।

श्री विजय कुमार चौधरी

  • जल संसाधन
  • संसदीय कार्य
  • सूचना एवं जन-संपर्क
  • भवन निर्माण

बिजेंद्र प्रसाद यादव

  • ऊर्जा
  • योजना एवं विकास
  • मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंध प्रबंधन
  • वित्त
  • वाणिज्य-कर

श्रवण कुमार

  • ग्रामीण विकास
  • परिवहन

अशोक चौधरी

  • ग्रामीण कार्य

श्रीमती लेसी सिंह

  • खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण

मदन सहनी

  • समाज कल्याण

सुनील कुमार

  • शिक्षा
  • विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा

मो. जमा खान

  • अल्पसंख्यक कल्याण

बीजेपी के 14 और जदयू के 8 मंत्री ने ली थी शपथ

गुरुवार, 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ नई कैबिनेट के 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें बीजेपी के 14 और जदयू के 8 मंत्री शामिल हैं। इस बार कैबिनेट में एक मुस्लिम और तीन महिलाएं शामिल हैं, जबकि पहली बार विधानसभा पहुंचे तीन विधायक भी मंत्री बने। समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी शपथ ग्रहण की।

ये भी पढ़ें: Bihar Mantrimandal List 2025: नीतीश के 26 मंत्रियों में 12 'दागी', JDU में केसों का बोझ, जानें कितने करोड़पति?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+