Bihar NDA Seat List: भाजपा, जेडीयू, चिराग, कुशवाहा मांझी-किस पार्टी को मिली कौन सी सीट, देखें संभावित लिस्ट
Bihar NDA Seat List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल हो गया है। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) दोनों को समान रूप से 101-101 सीटें मिली हैं। वहीं चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को गठबंधन में 29 सीटें मिली हैं। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को 6 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भी 6 सीटें दी गई हैं।
आज (13 अक्टूबर) एनडीए की ओर से पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है, जिसमें सीटों और संभावित उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। जीतन राम मांझी की पार्टी ने पहले ही चार सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इमामगंज से दीपा मांझी, बराचट्टी से ज्योति मांझी, टिकारी से अनिल कुमार और सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी को टिकट दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं भाजपा, जेडीयू,लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), HAM और RLM को कौन-कौन सी सीट दी गई हैं।

🔹 बीजेपी की संभावित सीटें (BJP Seat List)
भाजपा को मिली 101 सीटों में रामनगर, लौहिया, बगहा, नौतन, बेतिया, रक्सौल, हरसिद्धि, मोतिहारी, परिहार, बेनीपट्टी, नरकटियागंज, ढाका, लौरिया, खजौली, सीतामढ़ी, चिरैया, रीगा, बथानाहा, मधुबनी, पिपरा, मधुबन, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सारण, आरा, मोहनियां, भभुआ, जमुई, बक्सर, पटना साहिब, बिक्रम, बाढ़, दीघा, कुम्हरार और बांकीपुर जैसी विधानसभा सीटें शामिल हैं।
🔹 जेडीयू की संभावित सीटें (JDU Seat List)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) को 101 संभावित सीटें मिली हैं। इनमें बड़हरिया, महनार, वैशाली, अमरपुर, वाल्मीकिनगर, फुलपरास, धमदाहा, कुचायकोट, बरारी, रून्नी सैदपुर, हरलाखी, सुपौल, निर्मली, मोकामा, पिपरा, केशरिया, संदेश, आलमनगर, जहानाबाद, घोसी, बिहारीगंज, हथुआ, भोरे, सरायरंजन, सोनवर्षा, शिवहर, कांटी, वारिसनगर, बरबीघा, सुल्तानगंज, बेलागंज, बहादुरपुर, कल्याणपुर, सकरा, रूपौली, धमदाहा, ठाकुरगंज, जमालपुर, जगदीशपुर, धौरैया, झाझा, राजपुर, अस्थावां, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा, हरनौत, फुलवारी शरीफ और मसौढ़ी शामिल हैं।
🔹 चिराग पासवान की संभावित 29 सीटें ( Lok Janshakti Party (Ramvilas) Seat List)
लोजपा (आर) को मिली 29 सीटों में बखरी, साहेबपुर कमाल, तारापुर, रोसड़ा, राजापाकर, लालगंज, हायघाट, गायघाट, एकमा, मढ़ौरा, अगिआंव, ओबरा, अरवल, बोधगया, फतुहा, दानापुर, ब्रह्मपुर, राजगीर, कदवा, सोनबरसा, बलरामपुर, हिसुआ, हिलसा, गोविंदपुर, सिमरी बख्तियारपुर, मखदुमपुर, कसबा, सुगौली और मोरवा शामिल हैं।
🔹 HAM की 6 सीटें और उम्मीदवार (HAM Seat List)
जीतनराम मांझी की पार्टी को इमामगंज, बराचट्टी, टिकारी, सिकंदरा, कुटुंबा और अतरी सीटें मिली हैं। चार सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान पहले ही हो चुका है। अतरी से उम्मीदवार के लिए पार्टी में श्याम सुंदर शरण और रोमित सिंह के नाम सामने आए हैं।
🔹 RLM की संभावित 6 सीटें (RLM Seat List)
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को सासाराम, महुआ, दिनारा, बाजपट्टी, उजियारपुर और मधुबनी सीटें मिली हैं।
एनडीए की सीटों का बंटवारा तय होने के साथ ही अब प्रत्याशियों की घोषणा और नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां तेज हो गई हैं। बिहार चुनाव में हर सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की पूरी संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications