नवादाः सहेली के दरवाजे पर मौजूद थे तीन लड़के और रात को 12 बजे पहुंची लड़की फिर किया गैंगरेप

नवादा। बिहार में लॉकडाउन के बावजूद भी रेप और गैंगरेप जैसी वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बिहार के नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र का है, जहां एक नाबालिग लड़की से तीन युवकों ने गैंगरेप किया । पीड़िता का आरोप है कि वह आधी रात के बाद इस घटना को गांव के तीन युवकों ने अंजाम दिया। हालांकि इस वारदात में दो और युवक आरोपितों के साथ थे लेकिन पीड़िता उन्हें नहीं पहचान पाई। इस मामले में परिजनों ने घटना की प्राथमिकी नवादा महिला थाने में दर्ज करा दी है।

फोन कर रात को बजे के बाद सहेली ने बुलाया

फोन कर रात को बजे के बाद सहेली ने बुलाया

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बीते मंगलावर की देर रात को बच्ची सोई हुई थी तभी उसकी एक सहेली का फोन आया और 12 बजे के बाद उसे बुलाया, जिसके बाद ये घटना हुई। पीड़िता के परिवार के मुताबिक युवती की दादी का मानसिक संतुलन खराब है और वो पहले भी घर से कई बार जा चुकी हैं। इस बात को जानते हुए वो अपनी सहेली के फोन पर उसके घर के दरवाजे के पास चली गई, जहां पहले से मौजूद तीन लड़कों ने उसे पकड़ लिया

युवती ने बताया कि आरोपितों के साथ दो और लोग थे

युवती ने बताया कि आरोपितों के साथ दो और लोग थे

पास में ही जानवरों के रखे जाने वाले जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित फरार हो गए। इस मामले में परिजनों ने घटना की प्राथमिकी नवादा महिला थाने में दर्ज करा दी है, जहां युवती ने तीन युवकों का नाम दर्ज कराया है और दो अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज हुआ है, जिन्हें पीड़िता नहीं पहचानती है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

महिला थानाध्यक्ष रानी बबिता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी दर्ज कर युवकों की गिरफ्तारी के लिए गांव में छापेमारी की जा रही है। इसके लिए सहायक थाना कादिरगंज पुलिस की मदद ली जा रही है। वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद युवती को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+