बिहार: मुकेश साहनी को बड़ा झटका, विकासशील इंसान पार्टी के तीनों विधायक BJP में हुए शामिल
नई दिल्ली, 23 मार्च: 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी को तगड़ा झटका लगा है। विकासशील इंसान पार्टी के तीनों विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मुकेश सहनी की पार्टी का भाजपा में विलय हो सकता है, क्योंकि अब एक भी विधायक VIP में बचे नहीं हैं । विधायकों पर लागू नहीं हो सकता दल बदलू नियम।

बता दें बिहार भाजपा में इन तीन विधायकों के शामिल होने से भाजपा की राज्य में स्थित मजबूत हो गई है। मुकेश सहानी की वीआईपी के तीन विधायकों मिश्री लाल यादव, राजू सिंह और स्वर्णा सिंह ने पार्टी छोड़ने का ऐलान करते ही बीजेपी को समर्थन का ऐलान भी कर दिया। तीनों विधायकों ने बुधवार को विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा से मिलकर उन्हें इस बारे में जानकारी दी।
बिहार में स क़यास लगाए जा रहे हैं कि सत्ता परिवर्तन भी हो सकता है। विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो ने मंगलवार की शाम लाइव आकर अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि मेरे बढ़ते कद और पार्टी का दायरा बढ़ने की वजह से सहयोगी दल दबाने की कोशिश कर रहे हैं। एक तरह से मुझे एनडीए से बाहर कर दिया गया है, लेकिन वो अभी नीतीश सरकार का ही हिस्सा हैं। उन्होंने फेसबुक लाइव के दौरान कहा कि हमारे सहयोगी की तरफ़ से राजनीति नहीं कूटनीति की जा रही है।वहीं इस लाइव के कुछ घंटे बाद भाजपा में उनकी पार्टी के तीन विधायक शामिल हो गए हैं।
बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा विकासशील इंसान पार्टी के तीन विधायक स्वर्ण सिंह, राजू सिंह और मिश्री लाल यादव भाजपा में शामिल हो गए हैं। कोई नाराजगी नहीं, वे अभी-अभी अपने घर लौटे है।












Click it and Unblock the Notifications